दा संस्कार न्यूज़ 18 अगस्त 2020
चित्तौड़गढ़। राजस्थान के चित्तौड़गढ़ के गांव हथियाना व कीरखेड़ा में अजीब मामला सामने आया है। यहां कुएं में एक बकरा गिर गया था। उसे बाहर निकालने में जुटे ग्रामीण उस समय दंग रह गए जब कुएं से बकरे की बजाय एक लड़का निकला। लड़के ने फिर जो आपबीती सुनाई। वो सुनकर हर कोई हैरान रह गया।
पत्थर के सहारे बैठा था लड़का
दरअसल, हुआ यूं कि गांव हथियाना और कीरखेडा के बीच रास्ते के पास शनिवार को एक चरवाहे का बकरा कुंए में गिर गया।

नयागांव का रहने वाला है लड़का
जानकारी के अनुसार लड़का देवीलाल कुम्हार मध्य प्रदेश के नयागांव का रहने वाला है। उसने बताया कि गुरुवार को उसका जीजा उसे बाइक पर सांवलियाजी और शनि महाराज मंदिर लेकर आया था। यहां मार्ग पर बाइक बंद होने पर उसके जीजा ने पेड़ से डाली तोड़ कर लाने एंव टंकी में पेट्रोल चेक करने को कहा।

जीजा ने दिया था कुएं में धक्का
जब वह डाली तोड़ रहा था वहां झाड़ियों से घिरा कुंआ था। तभी उसके जीजा ने उसे कुएं में धकेल दिया और वहां से चला गया। लड़के ने बताया कि उसके बाद से वह लगातार मदद के लिए आवाजें लगाता रहा लेकिन किसी ने नहीं सुना। वह कुएं में पत्थर के सहारे टिका रहा। सूचना पर पुलिस मौके पर पंहुची और उसके परिजनों को बुलाया गया। परिजन उसे अपने साथ ले गए। परिजनों ने अपने ही क्षेत्र के थाने में इसका मामला दर्ज करवाने की बात कही है।

No comments:
Post a Comment