श्योपुर। पिता के घर से विदा होकर पति के साथ ससुराल के लिए निकली एक दुल्हन के चंबल नदी में छलांग लगा देने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। घटना रविवार सुबह करीब 6.30 बजे की है। दूल्हा और दुल्हन के परिजनों के साथ मध्यप्रदेश और राजस्थान की पुलिस भी दुल्हन को चंबल में तलाश कर रही है।
दिल दहला देने वाली यह घटना रविवार की सुबह 6:30 बजे राजस्थान-मध्य प्रदेश सीमा पर चंबल नदी पर बने पाली पुल पर हुई। श्योपुर तहसील के साडा का पाड़ा गांव निवासी दीपक पुत्र जगदीश सैनी की बारात शनिवार को राजस्थान की खण्डार तहसील के अलापुर गांव में गई थी।
जैसे ही दूल्हा-दुल्हन की कार पाली पुल के बीचों बीच आई तो दुल्हन ने उल्टी आने की बात कहकर कार रोकने को कहा। ड्राइवर ने तत्काल कार नहीं रोकी तो दुल्हन ने स्टीयरिंग पकड़कर कार रुकवा दी। गाड़ी रकने के बाद दुल्हन तेजी से उतरी और चंबल नदी में छलांग लगा दी। कार में बैठा पति व ड्राइवर कुछ समझ पाता उससे पहले ही दुल्हन गहरी चंबल नदी में समा गई। सूचना मिलते ही दूल्हा-दुल्हन के गांवों से कई लोग घटनास्थल पर पहुंच गए। राजस्थान के खंडार और मध्यप्रदेश के मानपुर सामरसा चौकी की पुलिस गोताखोरों के साथ दुल्हन की तलाश कर रही है।
No comments:
Post a Comment