पटना।
पूरा देश कोरोना से जूझ रहा है, इससे लड़ने के लिए स्कूल और कॉलेज और रेल तक अस्पतालों में तब्दिल कर दी गई है। लेकिन कई समाज के ऐसे तत्व हैं जो इस का गलत फायदा उठा रहे हैं। इसी बीच बिहार से हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है जहां एक महिला के साथ बलात्कार किया गया है। हैरान वाली बात ये है कि कोरोना बीमारी से बचाव के लिए बनाए गए गया के मगध अस्पताल के क्वरेंटाइन वार्ड में महिला भर्ती थी। इस शर्मनाक घटना के बारे में मीडिया में ख़बर आने के बाद पुलिस प्रशासन और अस्पताल हड़कंप मच गया है।
मगध मेडिकल अस्पताल इस मामले की जाँच के लिए कमेटी का गठन किया है। अभी तक जाँच की रिपोर्ट सामने नहीं आयी है।
महिला की सास फुलवा देवी का कहना है कि जब उसे क्वरेंटाइन के लिए अलग वार्ड में रखा गया था उस दौरान उसके साथ बलात्कार किया गया। यह बात उसकी बहू ने उसे बताया। उसके शरीर से ख़ून बहना बंद नहीं हुआ था और वह अस्पताल से आने के बाद बिस्तर पर दर्द से कराह रही थी। उसका चेहरा शोक से खिंचा हुआ था, कई दिनों की थकान उसके चेहरे पर थी। तकलीफ से उसका चेहरा ऐंठ गया था। 6 अप्रैल को उसने दम तोड़ दिया।
बिहार की विभिन्न महिला संगठनों ने इस मामले को बहुत गंभीरता से ले लिया है। उन्होंने बिहार सरकार के प्रधान सचिव को पत्र लिख कर मामले की जाँच और महिलाओं की सुरक्षा की माँग की है। इसी के साथ उन्होंने अपनी मांग में क्वरेंटाइन सेंटर और आईसोलेशन वार्ड में महिलाओं के लिए अलग से व्यवस्था की भी माँग की है जहाँ महिला नर्सों को रखे जाने और पूर्ण सुरक्षा देने की गुज़ारिश की गई है।
No comments:
Post a Comment