शिवपुरी। खबर शहर के देहात थाने के अंतर्गत आने वाले एक गांव से आ रही हैं। जहां गांव में निवासरस दो परिवारो में आपसी झगडा हो गया। झगडे के दौरान एक युवक अपने दुश्मन को गोली मारने के लिए बंदूक उठा लाया और उसकी चली गोली से दुश्मन तो नही स्वंय की पत्नि और बेटा घायल हो गया। पत्नि की गंभीर हालत देखते हुए उसे ग्वालियर रैफर कर दिया वही बेटे का ईलाज शिवपुरी अस्ताल में चल रहा हैं।  


मझेरा गांव में दो परिवारों के बीच झगड़ा हो गया। झगड़े के दौरान एक परिवार का व्यक्ति अपने दुश्मन को मारने के लिए 12 बोर की बंदूक घर से उठा लाया। बंदूक देखकर उसकी पत्नी व बेटे ने रोकने की कोशिश की और खींचतान में बंदूक चल गई। बंदूक से निकले छर्रों से पत्नी व बेटा जख्मी हो गया है। पत्नी को ग्वालियर रैफर किया गया है। जबकि बेटा का जिला अस्पताल शिवपुरी में इलाज चल रहा है।

जानकारी के अनुसार श्याम सिंह उर्फ वकील गुर्जर निवासी मझेरा का गांव के ही अजब सिंह से झगड़ा चल रहा था। साेमवार काे देर शाम दाेनाें के बीच झगड़ा हाे गया। झगड़े के चलते श्याम सिंह अपनी 12 बोर की बंदूक घर से उठा लाया। हाथ में बंदूक देखकर श्याम सिंह को उसी की पत्नी मंजेश गुर्जर और बेटे देवेंद्र व मोनू ने बीच में ही रोक लिया।

पत्नि और बेटा श्याम सिंह से लौटने की कहने लगे। जब श्याम सिंह नहीं माना तो बंदूक छीनने लगे और इसी दौरान टिगर दबने से बंदूक चल उठी। बंदूक की गोली से निकले छर्रे से मंजेश गुर्जर (36) पत्नी श्यामसिंह उर्फ वकील गुर्जर का दायां हाथ बुरी तरह से जख्मी हो गया है। वहीं देवेंद्र (17) पुत्र श्यामसिंह शरीर में छर्रे लगने से घायल हो गया।

दोनों को जिला अस्पताल शिवपुरी में रात करीब 10 बजे भर्ती कराया गया। शुरूआत में परिजन स्पष्ट घटनाक्रम नहीं बता रहे थे। अगले दिन स्थिति स्पष्ट हो गई। देहात थाना पुलिस ने श्यामसिंह गुर्जर के खिलाफ धारा 308 के तहत मुकदमा पंजीबद्ध कर मामला विवेचना में ले लिया है।