शिवपुरी:- शिवपुरी शहर के ब्राह्मणों का सर्वे कार्य पूरा करने के पश्चात अब ब्राह्मण समाज द्वारा प्रत्येक वार्ड में जाकर समाज बंधुओं की बैठक प्रत्यके वार्ड वाय वार्ड आयोजित की जा रहीं है। बैठकों में उस वार्ड की कार्य कारिणी का गठन कर वार्ड अध्यक्ष व सक्रिय समिति का गठन भी किया जा रहा है। जिसके क्रम में आज रविवार को वार्ड नम्बर 12 में विप्र बंधुओं की बैठक आहूत की गई है।
ब्राह्मण समाज के मोहन प्रसाद पचैरी एवं मनोज मंत्री ने संयुक्त रूप से वताया कि समाज के हर व्यक्ति की सहभागिता हर सामाजिक गतिविधि में सुनिश्चित करने तथा ब्राह्मण समाज को सगंठित करने के उद्वेश्य से सर्व ब्राह्मण समाज द्वारा विप्र बंधुओं की बैठक वार्ड वाय वार्ड आयोजित की जा रही है। जिसके क्रम में आज रविवार को वार्ड नम्बर 12 की बैठक दोपहर 02 बजे से गायत्री काॅलोनी के शंकर जी के मंदिर पर आयोजित होगी। इस बैठक में गायत्री काॅलानी, मधु नगर, अमृत विहार, मनियर क्षेत्र व नर्मदेश्वर काॅलानी के विप्र बंधु शामिल होंगे। आगे की जानकारी में ब्राह्मण समाज के जिलाध्यक्ष पुरूषोत्तम कांत शर्मा ने बताया कि बैठक में सामाजिक बिन्दुओं पर चर्चा व कार्य योजना बनाने के साथ साथ वार्ड 12 की ब्राह्मण समिति का गठन भी सर्व सम्मति से किया जायेगा। बैठक में अधिक से अधिक विप्र बंधुओं से उपस्थिित होने की अपील की गई है। अपील करने वालों में प्रमुख रूप से ब्राह्मण समाज के जिलाध्यक्ष पुरूषोत्तम कांत शर्मा, विवाह सम्मेलन समिति के संयोजक राजेन्द्र पिपलौदा, सचिव राजकुमार सड़ैया, पवन भार्गव ,महावीर मुदगल राम कुमार भार्गव ,द्धाराम दांतरे, आनन्द दीक्षित, पं. खैरू महाराज, लक्ष्मीनारायण शर्मा, शिवकुमार थापक, महेश शर्मा, विनोद मुदगल, घनश्याम चैधरी, रामदयाल शर्मा, ब्रजेश शर्मा, रामकुमार शर्मा, सन्तोष शर्मा, राजेन्द्र पाण्डेय, महेन्द्र कुमार दुवे, द्वारिका प्रसाद भटेले, रामस्वरूप शर्मा, अरविन्द सडैया, महावीर मुदगल, गजेन्द्र समाधिया, धर्मेन्द्र भारद्वाज, चेतन पाराशर आदि शामिल हैं।
पं.पुरूषोत्तम कांत शर्मा
जिलाध्यक्ष
सर्व ब्राह्मण समाज, शिवपुरी
मोबाईल नं. 8878744973
No comments:
Post a Comment