भोपाल. मध्यप्रदेश में इन दिनों कांग्रेस नेता नाराज हैं। कोई अपनी सरकार पर हमलावर है तो कोई अपनी ही पार्टी के कार्यकर्ताओं और छोटे नेताओं पर सवाल उठा रहे हैं। भाजपा विधायक आरिफ मसूद के बाद कमलनाथ सरकार में कैबिनेट मंत्री विजयलक्ष्मी साधौ ने अपने ही पार्टी के कार्यकर्ताओं पर सवाल उठाया तो दूसरी तरफ सीनियर कांग्रेस लीडर अजय सिंह अपनी ही सरकार पर उपेक्षा का आरोप लगा रहे हैं।
क्या कहा विजयलक्ष्मी साधौ ने:-
मध्यप्रदेश सरकार की कैबिनेट मंत्री विजयलक्ष्मी साधौ ने अपनी ही पार्टी के कार्यकर्ताओं को भेड़िया बताया है। दरअसल, महेश्वर में एक सभा को संबोधित करते हुए विजयलक्ष्मी साधौ ने कहा- फूलछाप कांग्रेसियों से सावधान रहने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि शेर, शेर होता है लेकिन कुछ कुछ भेड़िये, शेर के खाल पहनकर शेर बनना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि ऐसे भेड़िये और फूलछाप कांग्रेसियों से सावधान रहने की जरूरत है। अगर शेर की खाल में भेड़ियां घुस आए तो ये शेर नहीं हो सकता है। ऐसे फूलछाप और नकली कांग्रेसियों से आपको सावधान रहने की जरूरत है।
तुम्हारी औकात क्या है:-
विजयलक्ष्मी साधौ ने कहा- जिनकी औकात पंच और सरपंच की नहीं वो लोग आदिवासियों को प्रमाण पत्र बांट रहे हैं। विजयलक्ष्मी साधौ ने कहा- कुछ लोग हैं जिन्होंने कांग्रेस की पीठ पर छुरा खोंपने का काम किया है। ऐसे लोगों को छोड़ा नहीं जाएगा। ऐसे नेताओं की औकात क्या है।
आरिफ मसूद ने भी उठाया था सवाल:-
वहीं, कांग्रेस विधायक आरिफ मसूद ने भी कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर सवाल उठाते हुए कहा था कि कुछ कांग्रेसी भाजपा के पल्लु में छिपकर बैठे हैं। ऐसे लोगों के कारण पार्टी को नुकसान हो रहा है।
आरिफ मसूद ने भी उठाया था सवाल:-
वहीं, कांग्रेस विधायक आरिफ मसूद ने भी कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर सवाल उठाते हुए कहा था कि कुछ कांग्रेसी भाजपा के पल्लु में छिपकर बैठे हैं। ऐसे लोगों के कारण पार्टी को नुकसान हो रहा है।
No comments:
Post a Comment