थाने पहुंची युवती, पिता पर लगाए गंभीर आरोप, फिर मंदिर में प्रेमी संग हुई शादी, पढ़ें- क्या है - The Sanskar News

Breaking

Monday, February 17, 2020

थाने पहुंची युवती, पिता पर लगाए गंभीर आरोप, फिर मंदिर में प्रेमी संग हुई शादी, पढ़ें- क्या है


                  18 फरवरी 2020 
                     संस्कार न्यूज़
                       पवन भार्गव
प्रेमी युगल की शादी हुई
प्रेमी युगल की शादी हुई -
मेरठ जनपद के सरधना क्षेत्र में सोमवार सुबह एक युवती कोतवाली पहुंची। युवती ने अपने पिता पर गंभीर आरोप लगाते हुए तहरीर दी। इतना ही नहीं युवती ने कहा कि वह चाहे कहीं पर भी जाए, लेकिन घर नहीं लौटेगी। पुलिस ने परिजनों को सूचना दी तो वे भी आ पहुंचे। आगे जानिए फिर क्या हुआ-

मंदिर में हुई प्रेमी युगल की शादी
मंदिर में हुई प्रेमी युगल की शादी - 
थाने में पुलिस एवं परिजनों ने युवती को समझा-बुझाकर जानकारी ली परंतु उसने प्रेम-प्रसंग से इनकार कर दिया। पुलिस ने कॉल डिटेल निकलवाने के लिए कहा तो युवती ने प्रेम-प्रसंग स्वीकारा। इसके बाद युवक एवं उसके परिजनों को भी थाने बुलाया गया। यहां दोनों पक्षों में घंटों चली बातचीत के बाद शादी के लिए रजामंदी हो गई। इसके बाद महादेव मंदिर में शादी करा दी।


मंदिर में शादी के बाद प्रेमी युगल के साथ परिजन

मंदिर में शादी के बाद प्रेमी युगल के साथ परिजन - 
रार्धना गांव निवासी सपना पुत्री राजकुमार प्रजापति एक इंटर कॉलेज में पढ़ती थी। वहीं, अक्खेपुर गांव निवासी नितिन पुत्र नत्थू प्रजापति भी पढ़ता था। इसी दौरान दोनों के बीच प्रेम-प्रसंग हो गया। एक वर्ष पूर्व दोनों की पढ़ाई पूरी हो गई। इसके बाद भी दोनों का एक-दूसरे के घर आना-जाना बना रहा।


थाने में बैठे प्रेमी युगल

                 थाने में बैठे प्रेमी युगल - फोटो : 
वहीं सोमवार सुबह सपना थाने पहुंची और अपने पिता पर गंभीर आरोप लगाया। थानाध्यक्ष उपेंद्र मलिक ने तत्काल पुलिस भेजकर सपना के पिता राजकुमार को बुलवा लिया और लॉकअप में बंद कर दिया। इस पर सपना के परिजन, ग्राम प्रधान अमित राणा, ब्लॉक प्रमुख सरधना कुलदीप भी थाने जा पहुंचे। यहां सपना ने साफ किया कि वह घर नहीं जाएगी। इस पर परिजनों ने सपना की सहेली एवं दोस्तों के बारे में जानकारी जुटानी शुरू की। वहीं, पुलिस ने सपना की कॉल डिटेल के लिए उसका नंबर मांगा तो वह सकपका गई। उसने बताया कि वह प्रेमी से शादी करने के लिए ऐसा कर रही है। इस पर दोनों के परिजन थाने पहुंचे और समझौते की बात चली। यहां सपना ने साफ किया कि वह शादी करेगी तो नितिन से बस फिर क्या था। आखिकार दोनों पक्षों के बीच समझौता हो गया।


मंदिर में शादी हुई

                         मंदिर में शादी हुई -
इसके बाद महादेव मंदिर में एक-दूसरे को माला पहनाकर शादी की रस्म पूरी की। इस दौरान ब्लॉक प्रमुख सरधना कुलदीप, रार्धना प्रधान अमित कुमार राणा, अक्खेपुर प्रधान सेतु सिंह, पूर्व प्रधान सुनील, रामपाल सिंह, सतीश पंडित, मनोज, विजयपाल, नीटू, टिल्लू आदि मौजूद रहे।

No comments:

Post a Comment