18 फरवरी 2020 संस्कार न्यूज़

भोपाल। स्कूल की पढ़ाई में गुणवत्तापूर्ण बनाने के लिए सरकार अब एक शाला, एक परिसर के बाद एक किलोमीटर के दायरे में एक प्राथमिक और ३ किमी के दायरे में एक माध्यमिक शाला के फार्मूले पर काम करने जा रही है। इस दायरे में एक से अधिक स्कूल होने पर उन्हें आपस में मर्ज कर शेष स्कूलों को बंद कर दिया जाएगा।
अभी प्रदेश में प्राथमिक शासकीय 80890 और माध्यमिक के 30341 सरकारी स्कूल हैं। स्कूल शिक्षा विभाग ने इस संबंध में सभी जिला शिक्षा अधिकारियों से स्कूलों की मैपिंग करवा रहा है। अब तक 35 हजार एेसे स्कूल चिन्हित हुए हैं जो एक और तीन किलोमीटर के दायरे में आ रहे हैं। जल्द ही इसे कैबिनेट में लाया जाएगा।
स्कूल शिक्षा विभाग का मानना है कि इस फार्मूल से पर्याप्त संख्या में शिक्षक उपलब्ध हो सकेंगे। वहीं शिक्षा का स्तर भी सुधरेगा। नि:शुल्क बाल शिक्षा अधिकार अधिनियम में भी इस तरह के प्रावधान हैं। उसी को ध्यान में रखते हुए विभाग ये प्रस्ताव तैयार कर रहा है। विभाग का मानना है कि एक शाला एक परिसर में कई स्कूलों को मर्ज करने के बाद स्कूलों में शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार हुआ है।
एक शाला, एक परिसर के दायरे में प्रदेश के 15 हजार स्कूलों को चिंहित किए गए हैं। इन स्कूलों को बंद करने की भी प्रक्रिया चल रही है। जुलाई तक यह स्कूल बंद कर दिए जाएंगे,क्योंकि सरकार ने यह निर्देश इसी वर्ष जारी किए हैं। निर्देश जारी करने से पहले शिक्षक पालक संघ समिति बन गई थी, समिति भंग होने के बाद ही इन स्कूलों को बंद किया जाएगा।
प्रदेश में प्राथमिक शासकीय शाला -80890 माध्यमिक शासकीय शाला -30341 हाई स्कूल – 6513 शासकीय हायर सेकेंड्री स्कूल -7062
No comments:
Post a Comment