| 6 शालायें बंद पायी जाने पर प्राचार्यों को जारी किये नोटिस |
| कलेक्टर के निर्देश पर शालाओं का अधिकारियों ने किया निरीक्षण |
| टीकमगढ़ | 09-फरवरी-2020 |
कलेक्टर श्रीमती हर्षिका सिंह के निर्देशानुसार आज निरीक्षण के लिए नियुक्त किये गये अधिकारियों ने हाईस्कूल तथा शास. हायर सेकेण्डरी शालाओं का निरीक्षण किया तथा परीक्षा परिणाम सुधारने के लिये चलाई जा रही विशेष कक्षाओं की जानकारी ली। इसके तहत बल्देवगढ़ में 33, जतारा में 45, पलेरा में 34 तथा टीकमगढ़ में 37 सहित कुल 149 विद्यालयों का निरीक्षण किया गया। इस दौरान शास. हाई स्कूल करमौरा, शास. हाई स्कूल बीरऊ, शास. हाई स्कूल हथेरी, शास. हाई स्कूल गोर, शास. हाई स्कूल लारखुर्द तथा शास. हाई स्कूल बर्माडांग विद्यालय बंद पाये। जिला शिक्षा अधिकारी द्वारा बंद पाये गये विद्यालयों के प्राचार्य तथा प्रभारी प्राचार्य की दो वेतन वृद्धि रोके जाने का नोटिस जारी करने के निर्देश दिये गये। |
Sunday, February 9, 2020
Home
टीकमगढ़
6 शालायें बंद पायी जाने पर प्राचार्यों को जारी किये नोटिस कलेक्टर के निर्देश पर शालाओं का अधिकारियों ने किया निरीक्षण
6 शालायें बंद पायी जाने पर प्राचार्यों को जारी किये नोटिस कलेक्टर के निर्देश पर शालाओं का अधिकारियों ने किया निरीक्षण
Tags
# टीकमगढ़
Share This
About the Sanskar news
टीकमगढ़
Labels:
टीकमगढ़
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
हमारे बारे में
पवन भार्गव
(प्रधान संपादक)
मोब.9755274367, 7000094067
ईमेल: thesanskarnews.info@gmail.com
No comments:
Post a Comment