हिमाचल के इन खूबसूरत जगहों की यात्रा आपको ताजगी से भर देगी - The Sanskar News

Breaking

Thursday, January 23, 2020

हिमाचल के इन खूबसूरत जगहों की यात्रा आपको ताजगी से भर देगी


संस्कार न्यूज़ , 24 Jan 2020 
हिमाचल
हिमाचल - 
खूबसूरत पहाड़ों के बीच मनोरम वादियां और ऊंचे-ऊंचे चीड़ के दूर तक फैले पेड़, हिमाचल प्रदेश बरबस ही पर्यटकों को अपनी तरफ खींच लेता है। यहां की नदियां, पहाड़ और खूबसूरत हरियाली लोगों की सारी थकान मिटा देती है।  हिमाचल एक ऐसा प्रदेश है जहां हर मौसम में टूरिस्ट जाना चाहते हैं। हिमाचल में टूरिस्ट पैराग्लाइडिंग से लेकर स्कीइंग और स्केटिंग का जमकर लुत्फ उठा सकते हैं। हम आपको हिमाचल के कुछ ऐसी जगहों के बारे में बता रहे हैं, जहां आपको जरूर जाना चाहिए।


Himachal Pradesh
हिमाचल प्रदेश घूमने की प्लानिंग है तो आप धर्मकोट जाए। यह बेहद खूबसूरत जगह है। धर्मकोट छोटा-सा पर्यटक स्थल है जहां आप कैपिंग और ट्रैकिंग कर सकते हैं। यहां ज्यादा भीड़-भाड़ भी नहीं रहती। यह जगह मैक्लॉडगंज से 14 किमी की दूरी पर है। इस गांव के आस-पास आपको देवदार के घने जंगल दिखेंगे। यह छोटा-सा पर्यटन स्थल मुख्य तौर पर ध्यान केंद्र, धाम शिकारा और तुशिता ध्यान बौद्ध धर्म का अध्ययन और अभ्यास करने के केंद्र हैं।


sketing(File Photo)

पब्बर घाटी शिमला से कुछ दूरी पर है। अगर आप चारों तरफ से बर्फ से ढकी घाटी देखना चाहते हैं तो यहां जरूर जाएं। यहां आप ट्रैकिंग, स्कीइंग, शिविर लगाना और पैराग्लाइडिंग का लुत्फ उठा सकते हैं। यह घाटी इतनी  खूबसूरत है कि इसे देखते ही आपका दिल 


झरना(File Photo)
झरना
अगर आप हर-भरे जंगल और झील देखना चाहते हैं तो जलोरी पास जाएं। यह जगह नारकंडा से 90 किमी की दूरी पर है। यह खूबसूरत पर्यटन स्थल समुद्र तल से 3550 मीटर की ऊंचाई पर है। यह ट्रैकिंग और कैंपिंग के लिए अच्छी जगह है।


snowfall(File Photo)
गुलाबा हिमाचल प्रदेश का एक खूबसूरत गांव है। यह मनाली से 27 किमी की दूरी पर है। रोहतांग पास से इस गांव की दूरी 25 किलोमीटर है। अगर आप बर्फबारी का आनंद लेना चाहते हैं और इस खूबसूरत गांव को घूमना चाहते हैं तो यहा जरूर जाएं। यहां आपको बर्फ 

No comments:

Post a Comment