सुकन्या समृद्वि योजना की पात्र बालिकाओं के खाते खोले जाएं |
- |
विदिशा | 03-जनवरी-2020 |
बेटी बचाओं, बेटी पढाओ अभियान के तहत अभिभावकों द्वारा अपनी लाड़ली बेटी को जन्म से ही सशक्त व सृदृढ बनाने हेतु सुकन्या समृद्वि योजना के अंतर्गत खाते खोले जाने हेतु प्रभारी कलेक्टर श्री वृदांवन सिंह ने जिले में महिला एवं बाल विकास विभाग के समस्त परियोजना अधिकारियों को निर्देश दिए है कि पात्र बालिकाओं का शत प्रतिशत बैंक/डाकघर में खाते खोले जाएं। प्रभारी कलेक्टर श्री सिंह ने विभाग के जिला कार्यक्रम अधिकारी को निर्देश दिए है कि जिले में दस वर्ष तक की अधिक से अधिक बालिकाओं को उक्त योजना का लाभ पहुंचाकर जिले को सम्पूर्ण सुकन्या जिला घोषित करवाने हेतु अधीनस्थों को आवश्यक मार्गदर्शन सह दिशा निर्देश देकर खाते खोले जाने की कार्यवाही पूरी की जाए। ज्ञातव्य हो कि विगत वर्ष जिले में 369 ग्राम शत प्रतिशत सुकन्या ग्राम बनाए गए थे इसी तरह अगस्त 2019 तक 115 सुकन्या ग्राम बनाए जा चुके है। |
Friday, January 3, 2020

सुकन्या समृद्वि योजना की पात्र बालिकाओं के खाते खोले जाएं
Tags
# विदिशा
Share This

About the Sanskar news
विदिशा
Labels:
विदिशा
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
हमारे बारे में
पवन भार्गव
(प्रधान संपादक)
मोब.9755274367, 7000094067
ईमेल: thesanskarnews.info@gmail.com
No comments:
Post a Comment