| खनिज विभाग की कार्यवाही |
| - |
| शाजापुर | 15-जनवरी-2020 |
जिले में खनिज का अवैध उत्खनन, परिवहन, भण्डारण पर कार्यवाही की जा रही है। प्रभारी जिला खनिज अधिकारी श्री आर.एस. उईके ने जानकारी देते हुए बताया कि गत दिवस खनिज, मुरम के अवैध उत्खन परिवहन पर कार्यवाही करते हुए ग्राम गडरोली में राजमल, आत्मराम भूमि स्वामी की निजी भूमि पर 01 जेसीबी मशीन एवं 02 डम्फर क्रमांक MP13GA2912 तथा MP42G0640 खनिज, मुरम का अवैध उत्खनन करते हुए जप्त किये गये। अवैध उत्खनन में लिप्त वाहनों को सम्बंधित थाना मक्सी की अभिरक्षा में खड़ा करवाया गया एवं सम्बंधितों के विरूद्ध म.प्र. गौण खनिज नियम 1996 के नियम 53 के प्रावधानों के तहत प्रकरण पंजीबद्ध किये जाकर भूमि स्वामी, वाहन चालकों एवं मालिकों के विरूद्ध प्रकरण कलेक्टर न्यायालय में प्रेषित किया गया। कलेक्टर न्यायालय द्वारा प्रकरण में सुनवाई का समुचित अवसर प्रदान करते हुए गत दिवस सम्बंधितों के विरूद्ध 8 लाख 3 हजार 250 रूपये अर्थदण्ड अधिरोपित किया गया। |
Wednesday, January 15, 2020
खनिज विभाग की कार्यवाही
Tags
# शाजापुर
Share This
About the Sanskar news
शाजापुर
Labels:
शाजापुर
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
हमारे बारे में
पवन भार्गव
(प्रधान संपादक)
मोब.9755274367, 7000094067
ईमेल: thesanskarnews.info@gmail.com
No comments:
Post a Comment