| अभ्यार्थियों को वापस गन्तव्य तक पहुंचाने हेतु कर्मचारी नियुक्त |
| - |
| शिवपुरी | 07-जनवरी-2020 |
जिले में 8 जनवरी से आर्मी भर्ती रैली का आयोजन किया जा रहा है। इस दौरान रैली में भाग लेने वाले अभ्यार्थियों का वापस गन्तव्य तक पहुंचाने हेतु 07 जनवरी से 21 जनवरी 2020 तक अधिकारियों एवं कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है।
जिला परिवहन अधिकारी ने बताया कि संपूर्ण वाहन व्यवस्था के प्रभारी अधिकारी श्री बिमित गुप्ता रहेंगे। नियुक्त कर्मचारी प्रभारी अधिकारी के निर्देशन में कार्य करेंगे तथा समय-समय पर की गई कार्यवाही से अवगत कराएगें। प्रवेश द्वार पर हाइट मापन में फेल हुए अभ्यार्थियों को गन्तव्य पर वापस भेजने हेतु वाहन व्यवस्था का कार्य के अंत तक सुचारू संचालन के लिए 05 कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है। यह कर्मचारी रात्रि 11 बजे से प्रातः 05 बजे तक ड्यूटी देंगे। इसी प्रकार विभिन्न जिलों से आने वाली खाली बसों को अस्थायी बस स्टेण्ड तक, निकास द्वार पर दौड़ में फेल हुए अभ्यार्थियों को गतव्य पर वापस भेजने हेतु वाहन व्यवस्था का कार्य के अंत तक सुचारू संचालन के लिए तथा आर्मी भर्ती रैली स्थल पर वाहन व्यवस्था करने के लिए 10 कर्मचारियों को नियुक्त किया गया है। जो शाम 07 बजे से रात्रि 10 बजे तक, प्रातः 04 बजे से दोपहर 12 बजे तक एवं सुबह 11 बजे से शाम 7 बजे तक ड्यूटी देंगे। |
Tuesday, January 7, 2020
Home
Unlabelled
अभ्यार्थियों को वापस गन्तव्य तक पहुंचाने हेतु कर्मचारी नियुक्त
अभ्यार्थियों को वापस गन्तव्य तक पहुंचाने हेतु कर्मचारी नियुक्त
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
हमारे बारे में
पवन भार्गव
(प्रधान संपादक)
मोब.9755274367, 7000094067
ईमेल: thesanskarnews.info@gmail.com

No comments:
Post a Comment