जिले में 26 जनवरी गणतंत्र दिवस की सांध्य बेला पर भारत पर्व का आयोजन किया गया - The Sanskar News

Breaking

Monday, January 27, 2020

जिले में 26 जनवरी गणतंत्र दिवस की सांध्य बेला पर भारत पर्व का आयोजन किया गया

जिले में 26 जनवरी गणतंत्र दिवस की सांध्य बेला पर भारत पर्व का आयोजन किया गया। शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालाय ऑडिटोरियम हॉल में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य कार्यपालन अधिकारी संतोष वर्मा, अपर कलेक्टर एस.एस सोलंकी, सहायक कलेक्टर अमन वैष्णव सहित अन्य जिला अधिकारी, कर्मचारीगण व आमजन उपस्थित रहे। कवि सम्मेलन में हिमांशु शर्मा बवंडर, डॉ श्याम सुंदर पलोड़ इंदौर, ब्रज राज ब्रज रतलाम, चेतन शर्मा राजगढ़, पंडित रोहित झन्नाट शाजापुर तथा सुश्री निशा पंडित ने हास्य, वीर और श्रृंगार रस की कविताओं का पाठ कर श्रोताओं को गुदगुदाया जिससे ऑडिटोरियम हॉल तालियों और ठहाको से गूंज उठा। भारत पर्व के अवसर पर जनसंपर्क विभाग द्वारा प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। अवलोकन अपर कलेक्टर एस.एस सोलंकी सहित अन्य अधिकारियों व नागरिकों द्वारा किया गया। कार्यक्रम के अंत में तहसीलदार भास्कर गाचले ने अभार व्यक्त किया।
दिनांक-27/01/2020

No comments:

Post a Comment