19 साल की युवती के साथ हैवानियत प्राइवेट पार्ट्स में डाली रॉड निर्भया जैसी घटना युवती की हालत नाजुक - The Sanskar News

Breaking

Tuesday, January 28, 2020

19 साल की युवती के साथ हैवानियत प्राइवेट पार्ट्स में डाली रॉड निर्भया जैसी घटना युवती की हालत नाजुक

नागपुर में निर्भया जैसा कांड, 

नागपुर (महाराष्ट्र)। में निर्भया जैसा दुष्कर्म कांड सामने आया है। यहां 19 साल की युवती के साथ दुष्कर्म किया गया और उसके प्रायवेट पार्ट्स में लोहे की रॉड डाल दी गई। पुलिस के मुताबिक, घटनाक्रम पारदी एरिया का है। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। वारदात को 21 जनवरी को अंजाम दिया गया था। आरोपी का नाम योगीलाल राहानगदले (52 वर्ष) है जो गोंडिया जिले का रहने वाला है। आरोपी एक स्पीनिंग मील में काम करता है जहां महिला भी मजदूरी के लिए आई थी।
महिला अपने भाई के साथ पारदी में किराए के मकान में रहती थी। आरोपी भी इसके पास वाले मकान में किराएदार था। पारदी पुलिस थाने के इंस्पेक्टर सुनील चव्हाण ने बताया कि 21 जनवरी को पीड़िता का भाई अपने गांव गया था। महिला को घर पर अकेला पाकर योगीलाल ने रात में दुष्कर्म की कोशिश की। जब महिला ने इसका विरोध किया तो उसके मुंह में कपड़ा ठूंस दिया। जब महिला बेहोश हो गई तो दुष्कर्म किया और उससे प्रायवेट पार्ट्स में लोहे की रॉड डाल दी। दरिंदगी को अंजाम देने के बाद आरोपी वहां से फरार गया।
24 जनवरी को जब भाई गांव से लौटकर आया तो महिला ने घटना बताई। इसके बाद भाई बहन ने थाने में शिकायत दर्ज करवाई। पुलिस ने केस दर्ज किया और आरोपी की तलाश शुरू कर दी। उसे जल्द ही गिरफ्तार कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है। महिला का स्थानीय अस्पताल में इलाज जारी है। डॉक्टरों के मुताबिक, महिला खतरे से बाहर है।

No comments:

Post a Comment