मुंबई के वसई में एक महिला ने अपने पति पर यौन शोषण का केस दर्ज कराया, फिर महिला पुलिस की पिटाई की और थाने में कोहराम मचाया।

मुख्य बातें
- महिला ने अपने पति के खिलाफ यौन उत्पीड़न का केस दर्ज कराया
- महिला ने थाने में महिला पुलिसकर्मयों के साथ मारपीट की कोशिश की
- महिला ने थाने में फर्नीचर के साथ तोड़फोड की और दस्तावेज भी फाड़ दिए
मुंबई: वसई की एक महिला ने अपने पति के खिलाफ कथित रूप से यौन उत्पीड़न करने की शिकायत दर्ज कराई। महिला के पुलिस के पास जाने के एक दिन बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। इसके बावजूद, महिला कथित तौर पर पुलिस के साथ झगड़ा करने लगी और दो महिला पुलिसकर्मियों पर हमला किया। आरोपी महिला की पहचान परमिता देशमुख के रूप में हुई है। पुलिस कर्मियों ने दावा किया कि महिला थाने में अपने पति को गालियां दे रही थी। महिला के पति की पहचान शौमिक के तौर पर हुई है। महिला ने पुलिस को बताया कि शौमिक उसका यौन उत्पीड़न कर रहा था।
पुलिस ने कहा कि आरोपी महिला ने उनके साथ मारपीट करने की कोशिश की। जब पुलिस स्टेशन में मौजूद अन्य पुलिसकर्मियों ने महिला को देखा तो उन्होंने हस्तक्षेप किया। टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के अनुसार, जब चार पुलिसकर्मियों ने उन्हें रोकने की कोशिश की तो वह महिला ने उनपर हमला किया उसे नोंचने और काटने लगी।
घायल कांस्टेबल में से एक की पहचान सुप्रिया पाटिल के रूप में की गई है। सीनियर इंस्पेक्टर राजेंद्र कांबले ने कहा कि आरोपी महिला करीब एक घंटे तक बेकाबू रही। जब पुलिस ने कहा कि शौमिक को गिरफ्तार कर लिया गया है, तो महिला ने उनकी बात नहीं सुनी।
पुलिस ने आरोपी महिला को आश्वासन दिया कि उसके पति को बुधवार को अदालत में पेश किया जाएगा, उसने फर्नीचर के साथ तोड़फोड की और यहां तक कि दस्तावेज भी फाड़ दिए। बुधवार को पुलिस ने शौमिक को अदालत में पेश किया और बाद में उसे जमानत पर रिहा कर दिया गया।
आरोपी महिला के खिलाफ धारा 353 (हमला या आपराधिक बल के तहत लोक सेवक को उसके कर्तव्य का निर्वहन करने के लिए) और 332 (लोक सेवक को चोट पहुंचाना) के तहत दर्ज किया गया। पुलिस ने अभी तक महिला को गिरफ्तार नहीं किया है।
No comments:
Post a Comment