दस्तक अभियान का द्वितीय चरण आज से
-
शिवपुरी | 16-दिसम्बर-2019
शासन के निर्देशानुसार दस्तक अभियान का द्वितीय चरण 17 दिसम्बर से प्रारंभ होकर 18 जनवरी 2020 तक जिले में संचालित किया जायेगा। सर्वे कार्य में शहरी क्षेत्रों पर विशेष ध्यान रखा जाएगा। साथ ही शिक्षा एवं महिला बाल विकास विभाग द्वारा बच्चों की सूची प्राप्त की जाकर सर्वे सूची से मिलान किया जाएगा।
दस्तक अभियान के दौरान यह जानकारी आमजन तक पहुंचाइ जाएगी कि 9 माह से 5 वर्ष तक के बच्चों को दी जाने वाली विटामिन ए के सेवन से बच्चों के शरीर का संक्रमण और बीमारी से बचाव, वृद्धि एवं विकास में सहायक तथा आखों को स्वस्थ और क्रियाशील बनाये रखने में सहायक होता है।
No comments:
Post a Comment