हादसा / दिल्ली के रिहाइशी इलाके की फैक्ट्री में आग, 43 की मौत; भयानक घटना मैं दिल्ली कोहराम - The Sanskar News

Breaking

Saturday, December 7, 2019

हादसा / दिल्ली के रिहाइशी इलाके की फैक्ट्री में आग, 43 की मौत; भयानक घटना मैं दिल्ली कोहराम


Delhi: Fire breaks out in grain market, 32 killed

  • हादसा रविवार तड़के 5:22 बजे आग लगने से हुआ, तब फैक्ट्री में 59 लोग मौजूद थे
  • 50 से ज्यादा लोगों को अस्पताल ले जाया गया, दमकल की 30 गाड़ियां भेजी गईं
  • एक व्यक्ति ने बताया- मेरे 2 भतीजे फैक्ट्री में काम करते थे, उनके बारे में कुछ पता नहीं


Dec 08, 2019, 11:38  -:संस्कार न्यूज़ (प्रधान संपादक )

नई दिल्ली.राजधानी के रानी झांसी रोड इलाके में अनाज मंडी स्थित फैक्ट्री में रविवार तड़के आग लग गई। हादसे में 43 लोगों की जान चली गई। एलएनजेपी अस्पताल के डायरेक्टर किशोर सिंह ने बताया कि ज्यादातर मौतें दम घुटने से हुईं। अस्पताल में अन्य मरीजों के लिए इमरजेंसी सेवाएं बंद कर दी गईं। दमकल विभाग के प्रमुखअतुल गर्ग के मुताबिक, आग की सूचना5.22 बजे मिली।इसके बाद दमकल की 30 गाड़ियां मौके पर भेजी गईं। फैक्ट्री एक मकान में चल रही थी, जिसमें 59 लोग सो रहे थे।जिनमें से ज्यादातर बिहार के रहने वालेमजदूर थे।

रिहाइशी इलाके में चल रही इस फैक्ट्री में स्कूल बैग बनाए जाते हैं। दमकल विभाग के अफसर सुनील चौधरी ने बताया कि फैक्ट्री में बैग्स, बॉटल और अन्य मटैरियल रखे हुए थे। इस वजह से आग तेजी से फैली। इलाका संकीर्ण होने से रेस्क्यू में मुश्किल आई।

दरभंगा बिहार के रहने वाले मोहम्मद लाडले ने बताया कि उनके 2 साथियों के बारे में कोई जानकारी नहीं मिल पा रही है।

हादसे के जिम्मेदार लोगों पर कार्रवाई होगी: मंत्री

  • प्रधानमंत्री मोदी का ट्वीट- हादसा भयावह है। घायलों की जल्द से जल्द ठीक होने की प्रार्थना करता हूं।
  • केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का ट्वीट- समस्त संबंधित विभागों को निर्देश दिए हैं कि तत्काल आवश्यक कदम उठाएं।
  • राहुल गांधी का ट्वीट- दिल्ली की अनाज मंडी में, भीषण आग से कई मौत और अनेक लोगों के घायल होने की खबर से आहत हूं। घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना करता हूं।
  • दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल का ट्वीट- बचावकार्य जारी है। घायलों को अस्पताल ले जाया गया है।
  • मंत्री इमरान हुसैन का ट्वीट- यह हादसा दुर्भाग्यपूर्ण है। इसकी जांच की जाएगी। इसके जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
आग बुझाने के लिए मौजूद दमकल वाहन।आग बुझाने के लिए मौजूद दमकल वाहन।
आग लगने से आसपास के इलाके में धुआं फैल गया।आग लगने से आसपास के इलाके में धुआं फैल गया।
राहतकार्य में जुटे बचावकर्मी।राहतकार्य में जुटे बचावकर्मी।
फैक्ट्री में आग में जलकर सबकुछ खाक हो गया।फैक्ट्री में आग में जलकर सबकुछ खाक हो गया।
खिड़की तोड़कर लोगों को निकाला गया।खिड़की तोड़कर लोगों को निकाला गया।
बचावकार्य के लिए एनडीआरएफ की टीम भी घटना स्थल पर पहुंच चुकी है।बचावकार्य के लिए एनडीआरएफ की टीम भी घटना स्थल पर पहुंच चुकी है।
मौके पर पहुंची एंबुलेंस।मौके पर पहुंची एंबुलेंस।
हादसे में सबकुछ जलकर खाक हो गया।

No comments:

Post a Comment