ज्योतिराज सिंधिया भाजपा के या कांग्रेश के सिंधिया ने 370 के बाद नागरिकता विधेयक का किया समर्थन कांग्रेस की बड़ी धड़कन है - The Sanskar News

Breaking

Wednesday, December 11, 2019

ज्योतिराज सिंधिया भाजपा के या कांग्रेश के सिंधिया ने 370 के बाद नागरिकता विधेयक का किया समर्थन कांग्रेस की बड़ी धड़कन है


 11 दिसंबर 2019
संस्कार न्यूज़ पवन भार्गव प्रधान संपादक
Image result for sindhia


कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव ज्योतिरादित्य सिंधिया ने नागरिकता संशोधन बिल के बारे में कहा कि यह कहा कि यह भारत की सभ्यता और वसुधैव कुटुंबकम् की विचारधार के अनुरूप है। लेकिन उन्होंने इसे संविधान के विपरीत होना भी बताया। कांग्रेस ही नहीं बहुत सारी पार्टियां इसका विरोध कर रही हैं। देश के अनेक राज्यों में आप स्थिति देख सकते हैं। हमारे संविधान के निर्माता बाबा साहब अंबेडकर ने संविधान लिखने के समय किसी को जात-पात के दृष्टिकोण से नहीं देखा था। पिछले तीन चार हजार सालों से इस भारत माता की माटी ने सभी को अपनाया है। वासुदेव कुटुंबकम ही भारत की विशेषता रही है।
कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव ज्योतिरादित्य सिंधिया बुधवार को इंदौर पहुंचे। उन्होंने कहा कि 14 को होने वाली महारैली की तैयारी के लिए यहां आया हूं। उन्होंने कहा कि अतिवृष्टि के बाद कांग्रेस शासित राज्यों में प्रदेश सरकारों को केंद्र सरकार से आवश्यकता अनुसार राहत राशि भी नहीं मिल पाई है, जबकि भाजपा शासित राज्यों में राहत राशि भेजी जा चुकी है। वहीं जीएसटी जैसे टैक्स की राशि भी कांग्रेस शासित प्रदेशों में नहीं दिए जाने की बात कहते हुए सिंधिया ने कहा कि मध्यप्रदेश, महाराष्ट्र और पंजाब जैसे राज्यों को ही केंद्र से जीएसटी की राशि क्यों नहीं मिल रही है।
वहीं झारखंड चुनाव की चर्चा करते हुए सिंधिया ने कहा कि झारखंड में कांग्रेस के लिए अच्छी संभावना है, मुझे विश्वास है जनता बदलाव लाएगी। वहीं नागरिकता संशोधन बिल पर कहा कि कांग्रेस ही नही बहुत सारी पार्टियां इसका विरोध कर रही है। देश के अनेक राज्यों में आप स्थिति देख सकते है। इस दौरान उन्होंने शहर के कई बड़े कांग्रेस नेताओं से मुलाकात भी की।

No comments:

Post a Comment