रबी फसल गिरदावरी का कार्य 30 दिसम्बर तक करें पूर्ण - The Sanskar News

Breaking

Wednesday, December 18, 2019

रबी फसल गिरदावरी का कार्य 30 दिसम्बर तक करें पूर्ण

शासन द्वारा गिरदावरी कार्य समय-सीमा में पूर्ण करने हेतु 15 दिसम्बर से 30 दिसम्बर की अवधि को गिरदावरी पखवाड़ा के रूप में घोषित किया गया है। कलेक्टर ने नियत अवधि में गिरदावरी कार्य पूर्ण करने हेतु राजस्व अधिकारियों, पटवारियों को निर्धारित समय-सीमा में गिरदावरी का कार्य पूर्ण करना सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।
    उल्लेखनीय है कि मौसम रबी वर्ष 2019-20 हेतु सारा एप का नवीन संस्करण  गूगल प्ले स्टोर पर उपलब्ध है, जिसके माध्यम से मौसम रबी 2019-20 का गिरदावरी का कार्य पटवारी द्वारा किया जाना है। एमपी किसान एप के माध्यम से स्वयं किसान द्वारा भी फसल स्व-घोषणा की जानकारी दर्ज की जा सकती है एवं उक्त जानकारी पटवारी द्वारा एप्रूव किए जाने के पश्चात वह गिरदावरी डाटा में उपलब्ध होगी। एमपी किसान एप पर फसल पीएम किसान की जानकारी का अवलोकन किया जा सकता है। गिरदावरी डाटा का उपयोग राजस्व विभाग के अतिरिक्त अन्य विभागों द्वारा भी किया जाता है। अतः नियत समय-सीमा में मौसम रबी गिरदावरी कार्य 30 दिसम्बर तक पूर्ण कराया जाना सुनिश्चित करें।

No comments:

Post a Comment