185 नग हीरो की नीलामी 07 जनवरी 2020 से |
- |
पन्ना | 12-दिसम्बर-2019 |
जिले की उथली खदानों से प्राप्त कुल 185 नग हीरो की नीलामी हीरा कार्यालय संयुक्त कलेक्ट्रेट भवन पन्ना में की जाएगी। इस संबंध में कलेक्टर श्री कर्मवीर शर्मा ने बताया कि नीलामी 07 जनवरी 2020 से प्रारंभ होकर कुल हीरो की नीलामी पूर्ण होने तक शासकीय अवकाश को छोडकर चालू रहेगा। प्रतिदिन सुबह 9 बजे से लेकर 11 बजे तक हीरो का निरीक्षण किया जाएगा तत्पश्चात उनकी बोली की जाएगी। इसमें उज्जवल, मैले एवं औद्योगिक किस्म के लगभग 185 हीरे जिनका कुल वजन लगभग 258.96 कैरेट है। इनकी अनुमानित राशि लगभग 2 करोड 74 लाख 50 हजार 313 रूपये है। इच्छुक बोलीदार 5 हजार रूपये की अमानत राशि जमा करके बोली में भाग ले सकते हैं। उच्चतम बोली वाले बोलीदार को अंतिम निर्णय के तुरन्त बाद नीलामी राशि का 20 प्रतिशत तत्काल जमा करना होगा। शेष राशि 30 दिन में जमा करना अनिवार्य होगी। उन्होंने बताया कि पन्ना शहर सतना (पश्चिम मध्य रेल) से 72 कि.मी. तथा हरपालपुर से 124 कि.मी. एवं छतरपुर से 72 कि.मी. पर स्थित है। इन सभी स्थानों से पन्ना के लिए नियमित एवं अच्छी बसें चलती हैं। पन्ना खजुराहो से 48 कि.मी. पर स्थित है। खजुराहो हवाई जहाज की नियमित उड़ानों से जुड़ा हुआ है। हीरा नीलामी नियमों के संबंध में विस्तृत जानकारी हीरा अधिकारी, हीरा कार्यालय पन्ना दूरभाष क्रमांक 07732-252017 पर प्राप्त कर सकते हैं। |
Thursday, December 12, 2019

185 नग हीरो की नीलामी 07 जनवरी 2020 से
Tags
# पन्ना
Share This

About the Sanskar news
पन्ना
Labels:
पन्ना
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
हमारे बारे में
पवन भार्गव
(प्रधान संपादक)
मोब.9755274367, 7000094067
ईमेल: thesanskarnews.info@gmail.com
No comments:
Post a Comment