14 दिन में 11 महिलाओं से किया दुष्कर्म, दुष्कर्म करने का आदी बन चुका था सनकी मिली 33 साल की सजा - The Sanskar News

Breaking

Tuesday, December 10, 2019

14 दिन में 11 महिलाओं से किया दुष्कर्म, दुष्कर्म करने का आदी बन चुका था सनकी मिली 33 साल की सजा


लंदन। ब्रिटेन के एक सीरियल दुष्कर्मी को 33 साल की उम्र कैद की सजा मिली है। जोसेफ मैक्केन को ब्रिटेन का सबसे खतरनाक यौन अपराधी करार दिया गया है। उसने दो हफ्ते में 11 महिलाओं और बच्चों का अपहरण कर गलत काम किया। पीड़ितों की उम्र 11 साल से 71 साल के बीच है। इसमें से तीन महिलाएं हैं, जिनका चाकू की नोंक पर उसने सड़क से अपहरण किया और बार-बार दुष्कर्म किया।
उन्हें शुक्रवार को ओल्ड बेली में 37 अपराधों का दोषी पाया गया था। जस्टिस एडिस ने कहा कि मैक्केन को कम से कम 30 साल तक जेल की सजा काटनी चाहिए। वह बच्चों के लिए खतरा है और बाल दुष्कर्मी भी है। न्यायाधीश ने उसे 'क्लासिक मनोरोगी' करार देते हुए कहा कि इस बात की स्वतंत्र और व्यवस्थित जांच की जानी चाहिए कि मैक्केन के पीड़तों की सुरक्षा करने में सिस्टम कैसे विफल हो गया।
एक गलती से रिहा हो गया था जेल से:-
फरवरी में एक परिवीक्षा गलती के बाद सजायाफ्ता चोर मैक्केन को जेल से रिहा कर दिया गया था। इसके बाद अप्रैल में 34 वर्षीय मैक्केन ने वाटफोर्ड में एक के बाद एक कई यौन हमलों की घटानाओं को अंजाम देने के बाद लंदन, ग्रेटर मैनचेस्टर और चेशायर चला गया। ओल्ड बेली में मैक्केन को सजा सुनाते हुए, जस्टिस एडिस ने उसे एक कायर, हिंसक धमकी देने वाला और बच्चों का दुष्कर्म करने वाला (पीडोफाइल) करार दिया।
जज ने कहा- ऐसा पहले कभी नहीं देखा या सुना:-
उन्होंने कहा कि उसके शिकार हुए पीड़ित शायद कभी इस सदमे से उबर नहीं पाएंगे। यह बलात्कार, हिंसा और अपहरण के एक अभियान की तरह था, जिसे मैंने पहले कभी नहीं देखा या सुना। 25 वर्षीय एक पीड़िता ने अपने बयान में कहा कि वह 14 घंटों तक उसके कब्जे में रही और इस दौरान उसने जो नर्क भोगा, उसने मुझे गहरे तक प्रभावित किया। उसने कहा कि वह अपनी चिकित्सा के लिए भुगतान कर रही थी, क्योंकि एनएचएस उपचार के लिए आठ महीने से एक साल तक प्रतीक्षा करने के लिए कहा गया था। इस तरह के हमले में जीवित बचे लोगों के लिए सेवाओं की कितनी कमी है, यह इस बात को जाहिर करता है और इसकी आलोचना की जानी चाहिए।
सड़क चलती महिलाओं को बनाया शिकार:-
बताते चलें कि 21 अप्रैल को मैक्केन ने महिलाओं के खिलाफ हमले की शुरुआत की थी, जब उसने 21 वर्षीय एक महिला का चाकू की नोंक पर अपहरण कर लिया था। महिला नाइट क्लब से वाटफोर्ड में अपने घर जा रही थी। मैक्केन उसे एक घर में ले गया, जहां उसने महिला से दुष्कर्म किया।
इसके चार दिनों के बाद मैक्केन ने 25 वर्षीय महिला का पूर्वी लंदन में आधी रात को उस वक्त अपहरण कर लिया गया, जब वह घर जा रही थी। कई घंटों तक कई जगहों पर मैक्केन ने उसके साथ बार-बार दुष्कर्म किया।
वोदका बोतल मारकर भागी दो बहनें:-
उसी दिन बाद में उसने उत्तरी लंदन के एजवेयर में 21 वर्षीय एक महिला का अपहरण किया, जो अपनी बहन के साथ सड़क से गुजर रही थी। मैक्केन वाटफोर्ड में उन्हें ले जा रहा था, जहां के एक होटल में उसने एक कमरा बुक कर रखा था। वहां उन बहनों में से एक ने वोदका की बोतल को मैक्केन के सिर में मारा दिया और फिर वे मदद हासिल करने के लिए वहां से भाग खड़ी हुई थीं।
पांच मई को सुबह वह ग्रेट मैनचेस्टर में एक महिला के घर गया, जिससे वह एक बार में मिला था। घर के अंदर जाने के बाद उसने महिला को बिस्तर पर बांध दिया और उसके 11 वर्षीय बेटे और 17 वर्षीय बेटी से छेड़छाड़ की। उन्हें बताया कि तुम कल यूरोप जा रहे हो, तुम मेरे हो। लड़की ने कहा कि उसे यौन गुलाम बनने का डर था और इसलिए वह खिड़की से कूद कर भाग गई और उसने पुलिस को सतर्क कर दिया। तब मैककैन ने एक 71 वर्षीय महिला का अपहरण कर दुष्कर्म किया और सड़क से अपहरण कर 13 वर्षीय एक लड़की का यौन उत्पीड़न किया।
बचने के लिए पेड़ पर चढ़ गया था:-
5 मई को मैक्केन ने 14 वर्षीय दो लड़कियों को काट डालने की धमकी देकर उनका अपहरण कर लिया। उनकी कार दुर्घटनाग्रस्त होने के बाद जब एक पुलिस के गश्ती वाहन ने उसका पीछा किया, तो वह भागने लगा। पुलिस हेलीकॉप्टर ने आखिरकार उसका पता लगा लिया। उस वक्त वह एक पेड़ पर चढ़ा हुआ था। उसे 6 मई को गिरफ्तार कर लिया गया था।

No comments:

Post a Comment