प्रभारी मंत्री श्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ग्राम सभा में शामिल हुए। उन्होंने ग्रामीण महिलाओं से विभिन्न विषयों पर चर्चा की। स्व. श्रीमती इंदिरा गांधी के जन्म दिवस पर प्रियदर्शनी महिला ग्राम सभा का आयोजन - - The Sanskar News

Breaking

Tuesday, November 19, 2019

प्रभारी मंत्री श्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ग्राम सभा में शामिल हुए। उन्होंने ग्रामीण महिलाओं से विभिन्न विषयों पर चर्चा की। स्व. श्रीमती इंदिरा गांधी के जन्म दिवस पर प्रियदर्शनी महिला ग्राम सभा का आयोजन -

प्रभारी मंत्री श्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ग्राम सभा में शामिल हुए। उन्होंने ग्रामीण महिलाओं से विभिन्न विषयों पर चर्चा की।
स्व. श्रीमती इंदिरा गांधी के जन्म दिवस पर प्रियदर्शनी महिला ग्राम सभा का आयोजन 

शिवपुरी | 19-नवम्बर-2019
देश की प्रथम महिला प्रधानमंत्री स्वर्गीय श्रीमती इंदिरा गाँधी के जन्म-दिवस 19 नवम्बर को ग्राम पंचायतों मे प्रियदर्शनी महिला ग्राम सभा आयोजित की गयी। ग्राम सभाओं में महिलाओं के सामाजिक एवं आर्थिक विकास तथा कल्याण से सम्बन्धित विषयों पर विशेष चर्चा की गई। शिवपुरी में बड़ागांव में प्रभारी मंत्री श्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ग्राम सभा में शामिल हुए। उन्होंने ग्रामीण महिलाओं से विभिन्न विषयों पर चर्चा की। उन्होंने आदिवासी बस्ती की महिलाओं की समस्याएं भी सुनी।
    बड़ागांव में आयोजित ग्राम सभा में पहुंचे प्रभारी मंत्री ने स्वर्गीय श्रीमती इंदिरा गांधी के चित्र पर माल्यार्पण कर ग्राम सभा का औपचारिक शुभारंभ किया। ग्रामीणों को फल वितरण किए और उनका हालचाल जाना। उनकी समस्याओं पर अधिकारियों को निर्देश भी दिए है कि नागरिकों की जो भी समस्याए है, उन्हें किसी योजना का लाभ दिया जाना है, तो समय पर लाभ प्रदान करें।

No comments:

Post a Comment