महिला आरक्षक से सेना के जवान ने की छेड़छाड़, जमकर हुई ठुकाई, मामला थाने पहुंचा - The Sanskar News

Breaking

Wednesday, November 27, 2019

महिला आरक्षक से सेना के जवान ने की छेड़छाड़, जमकर हुई ठुकाई, मामला थाने पहुंचा

 पवन भार्गव- प्रधान संपादक -28 नवंबर 2019

शिवपुरी/बैराड़ (मध्यप्रदेश)। खबर जिले के बैराड़ थाना क्षेत्र के बैराड़ थाने से आ रही है।जहाँ एक महिला आरक्षक के साथ एक फौजी ने उस समय अश्लील कमेंट कर दिया जब वह अपने साथी पुलिस कर्मियों के साथ किसी शासकीय कार्य से जा रही थी।इस मामले में साथी पुलिसकर्मियों ने फौजी की जमकर कुटाई कर उसे थाने ले गए। जहाँ खबर लिखे जाने तक फौजी लॉकअप में बंद है।
जानकारी के अनुसार बैराड़ थाने में पदस्थ एक महिला आरक्षक किसी काम से थाने के बाहर पैदल वर्दी में जा रही थी। थाने के बाहर एक मोमोज के ठेले पर छुट्टी पर आया फौजी जंडेल पुत्र दामोदर यादव निवासी गायत्री कॉलोनी बैराड़ मोमोज खा रहा था।
तभी महिला आरक्षक को देख कर फौजी ने अश्लील फब्ती कसी। लेकिन फौजी को यह पता नही था कि महिला आरक्षक के साथ पीछे 2 पुलिस आरक्षक सिविल ड्रेस में चले आ रहे थे। तभी महिला आरक्षक ने उक्त युवक से फब्ती कसने का कारण पूछा तो युवक फिर भी उल्टा बोलने लगा। जिसपर पीछे से आ रहे 2 पुलिस कर्मियी ने उक्त फौजी की रोड पर ही पटककर जमकर खेर खबर ली।
उसके बाद पुलिस उक्त फौजी को उठाकर थाने ले आई।जहाँ फौजी को लॉकअप में बंद कर दिया। मामला हाईप्रोफाइल होने के चलते दोनों और से थाने में भीड़ हो गई।उसके बाद दोनों पक्षों में सहमति बनाने का प्रयास जारी है। खबर लिखे जाने तक दोनों तरफ से सहमति बनाकर मामले को निपटाने का प्रयास जारी है।

No comments:

Post a Comment