| कम्प्यूटर सेंटर खोलने के लिए पिंकी का एक लाख का ऋण स्वीकृत (खुशियों की दास्तां) |
| - |
| शिवपुरी | 10-नवम्बर-2019 |
विकासखंड पिछोर के ग्राम वीरा निवासी श्रीमती पिंकी कोली का मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना के तहत 1 लाख रुपए का लोन स्वीकृत किया गया है। पिंकी राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन से जुड़ी हुई है। पिंकी कुछ ऐसा काम शुरू करना चाहती थी, जिससे प्रतिमाह की आमदनी शुरू हो जाए। उनके घर की आय भी बढ़ जाए। घर में चर्चा करने के बाद उन्होंने सोचा कि अपना कंप्यूटर सेंटर खोला जाए परंतु कंप्यूटर सेंटर खोलने के लिए धन राशि की भी जरूरत थी और यह राशि उन्हें मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना के तहत मिलेगी। पिंकी का कहना है कि उन्हें जैसे ही योजना के बारे में जानकारी मिली, उन्होंने लोन के लिए आवेदन करने का सोचा। उन्होंने पूरी प्रक्रिया समझ कर आवेदन कर दिया और कुछ दिनों में उनका आवेदन स्वीकृत भी हो गया है। पिंकी को अपना कंप्यूटर सेंटर खोलने के लिए एक लाख रुपये की आर्थिक मदद की स्वीकृति प्रदान की गई है। इससे वह और उनका पूरा परिवार खुश है। अब वह आसपास की अन्य महिलाओं को भी योजना की जानकारी देती हैं ताकि उनकी तरह अन्य महिलाएं भी स्वरोजगार के लिए प्रेरित हो सकें। (सुश्री प्रियंका शर्मा) सहायक संचालक |
Sunday, November 10, 2019
कम्प्यूटर सेंटर खोलने के लिए पिंकी का एक लाख का ऋण स्वीकृत (खुशियों की दास्तां)
Tags
# शिवपुरी
Share This
About the Sanskar news
शिवपुरी
Labels:
शिवपुरी
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
हमारे बारे में
पवन भार्गव
(प्रधान संपादक)
मोब.9755274367, 7000094067
ईमेल: thesanskarnews.info@gmail.com
No comments:
Post a Comment