बैराड़ में अध्यक्ष और उपाध्यक्ष निर्विरोध चुने गए। - The Sanskar News

Breaking

Thursday, August 4, 2022

बैराड़ में अध्यक्ष और उपाध्यक्ष निर्विरोध चुने गए।

द संस्कार न्यूज 04अगस्त 2022
न्यूज बाय दीपक शाक्य पोहरी ब्यूरो चीफ
बैराड़ -आज दिनांक 4 अगस्त 2022 को बैराड़ नगर परिषद के अध्यक्ष पद के लिए एकमात्र निर्विरोध नामांकन दाखिल हुआ।
यह नामांकन श्रीमती मालती रावत पत्नी श्री लक्ष्मण रावत के समर्थक पार्षद द्वारा हुआ और बैराड़ के इतिहास मैं एक नया आयाम आज बना है।
और उपाध्यक्ष पद हेतु तीन नामांकन भरे गए थे किंतु आपसी सुलह के चलते श्रीमती सेवा यादव पत्नी तुला राम यादव को चुना गया।
इस मौके पर राज्य मंत्री ने कहा कि यह जीत श्रीमंत महाराज सिंधिया,
 मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और भाजपा के कार्यकर्ता लोगों की है।
बाद में पत्रकारों द्वारा पूछे जाने पर की जनता का क्या योगदान है तब मंत्री ने कहा की मैं खुद जनता हूं।
और जनता ही मेरी भगवान है।
अब देखना यह दिलचस्प होगा कि बैराड़ की तरक्की में चार चांद लगते हैं या नहीं।
निर्वाचन अधिकारी सुनील प्रभास और पुलिस प्रशासन ने अपनी भूमिका बखूबी निभाई है।

No comments:

Post a Comment