न्यूज बाय दीपक शाक्य पोहरी ब्यूरो चीफ
शिवपुरी - शिवपुरी जिले में 01 जून 2022 से अभी तक 430.10 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज हुई है। जिले में गत वर्ष आज दिनांक तक 970.03 मि.मी.औसत वर्षा हुई थी।
भू-अभिलेख शिवपुरी के अधीक्षक ने बताया कि जिले की औसत वर्षा 816.3 मि.मी. है। गत वर्ष जिले में कुल 1452.9 मि.मी. वर्षा रिकॉर्ड की गई थी। उन्होंने बताया कि अभी तक शिवपुरी में 612.40 मि.मी., बैराड़ में 399.50 मि.मी., पोहरी में 449 मि.मी., नरवर में 479 मि.मी., करैरा में 269 मि.मी., पिछोर में 400.70 मि.मी., कोलारस 521.30 मि.मी., बदरवास में 418 मि.मी. तथा खनियाधाना में 322 मि.मी. वर्षा दर्ज हुई है।
No comments:
Post a Comment