जिले मे अभी तक 392.57मिलीमीटर वर्षा दर्ज । - The Sanskar News

Breaking

Tuesday, July 26, 2022

जिले मे अभी तक 392.57मिलीमीटर वर्षा दर्ज ।

द संस्कार न्यूज 27जुलाई2022
न्यूज बाय दीपक शाक्य पोहरी ब्यूरो चीफ
शिवपुरी,- जिले में 01 जून 2022 से अभी तक 392.57 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज हुई है। जिले में गत वर्ष आज दिनांक तक 290.72 मि.मी.औसत वर्षा हुई थी।
भू-अभिलेख शिवपुरी के अधीक्षक ने बताया कि जिले की औसत वर्षा 816.3 मि.मी. है। गत वर्ष जिले में कुल 1452.9 मि.मी. वर्षा रिकॉर्ड की गई थी। उन्होंने बताया कि अभी तक शिवपुरी में 467.60 मि.मी., बैराड़ में 361.50 मि.मी., पोहरी में 418 मि.मी., नरवर में 430 मि.मी., करैरा में 248 मि.मी., पिछोर में 383.70 मि.मी., कोलारस 521.30 मि.मी., बदरवास में 403 मि.मी. तथा खनियाधाना में 300 मि.मी. वर्षा दर्ज हुई है।


No comments:

Post a Comment