न्यूज बाय दीपक शाक्य पोहरी ब्यूरो चीफ
शिवपुरी - शिवपुरी जिले में 01 जून 2022 से अभीतक 2.22 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज हुई है। जिले में गत वर्ष आज दिनांक तक 62.89 मि.मी.औसत वर्षा हुई थी।
भू-अभिलेख शिवपुरी के अधीक्षक ने बताया कि जिले की औसत वर्षा 816.3 मि.मी. है। गत वर्ष जिले में कुल 1452.9 मि.मी. वर्षा रिकॉर्ड की गई थी। उन्होंने बताया कि अभी तक शिवपुरी में 06 मि.मी., नरवर में 7 मि.मी., करैरा में 1 मि.मी., पिछोर में 6 मि.मी. तथा अन्य तहसीलों बैराड़, पोहरी, कोलारस, बदरवास एवं खनियांधाना में शून्य वर्षा दर्ज हुई है।
No comments:
Post a Comment