त्रिस्तरीय पंचायत आम निर्वाचन वर्ष 2022आज से भरे जाएंगे नाम निर्देशन पत्र - The Sanskar News

Breaking

Sunday, May 29, 2022

त्रिस्तरीय पंचायत आम निर्वाचन वर्ष 2022आज से भरे जाएंगे नाम निर्देशन पत्र

समाचार
त्रिस्तरीय पंचायत आम निर्वाचन वर्ष 2022
आज से भरे जाएंगे नाम निर्देशन पत्र
शिवपुरी, 29 मई 2022/ मध्यप्रदेश राज्य निर्वाचन आयोग ने प्रदेश के सभी जिलों में पंचायतों के आम निर्वाचन वर्ष 2022 हेतु कार्यक्रम जारी किया है।
जारी कार्यक्रम के तहत 30 मई 2022 सोमवार को प्रातः 10.30 बजे से निर्वाचन की सूचना का प्रकाशन तथा नाम निर्देशन पत्र प्राप्त करना, स्थानों (सीटों) के आरक्षण के संबंध में सूचना का प्रकाशन एवं मतदान केन्द्रों की सूची का प्रकाशन होगा। इसी क्रम में दिनांक 6 जून 2022 सोमवार को प्रातः 10.30 बजे से अपरान्ह 3 बजे तक नाम निर्देशन पत्र प्राप्त करने की अंतिम तिथि है। तथा 7 जून 2022 मंगलवार को प्रातः 10.30 बजे से नाम निर्देशन पत्रों की संवीक्षा (जांच) होगी। इसीक्रम में 10 जून 2022 शुक्रवार को अपरान्ह 3 बजे तक अभ्यर्थिता से नाम वापिस लेने की अंतिम तारीख है। इस दिन अभ्यर्थिता से नाम वापसी के ठीक बाद निर्वाचन लड़ने वाले अभ्यर्थियों की सूची तैयार करना तथा निर्वाचन प्रतीकों का आवंटन होगा।
समाचार क्रमांक 171/2022       -

No comments:

Post a Comment