अभी 3 दिन पहले 2 वर्ष की बच्ची से हुआ था दुष्कर्म आज 5 वर्ष की बच्ची से फिर से हुआ दुष्कर्म
बच्चों पर दुष्कर्म हत्या जैसे जुर्म दिनोंदिन शिवपुरी जिले में बढ़ते जा रहे हैं पुलिस प्रशासन को करनी होगी क्राइम पर शक्ति
नाबालिक बच्चियों पर दुष्कर्म का दूसरा मामला आया है सामने पुलिस के लिए दुष्कर्म हत्या बन रहे हैं चुनौती
बदरवास। खबर जिले के बदरवास के ग्राम बांसखेड़ा में गुरूवार को एक आरोपी ने अपने मामा की 5 साल की लड़की के साथ बलात्कार कर दिया। जब बालिका चिल्लाई तो आरोपी ने उसका मुंह दबा दिया। बाद में बालिका की मां कमरे में आई तो आरोपी उन्हें देखकर भाग गया। आरोपी पीडि़त बालिका की बुआ का लड़का था, जो दो दिन पहले ही घर पर आया था। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ भादवि की धारा 376 सहित 3/4, 5/6 पॉक्सो एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर लिया।
जानकारी के अनुसार रन्नौद अकोदा गांव निवासी आरोपी अंकित पुत्र लालसाहब बेडिय़ा दो दिन पहले अपने मामा के घर बांसखेड़ा आया था। गुरूवार को आरोपी घर में मौजूद था। जहां बालिका उसके साथ खेल रही थी। आरोपी के मामा किसी काम से घर से बाहर गए हुए थे। वहीं उसकी मामी खाना बनी रही थी।
तभी आरोपी बालिका को खाना खिलाने के बहाने अपने साथ घर के दूसरे कमरे में ले गया। जहां आरोपी ने बालिका के साथ गंदी हरकतें कर दीं। जिस पर बालिका रोने लगी। जिसकी आवाज रोकने के लिए आरोपी ने उसका मुंह दबा दिया। जिससे वह छटपटाने लगी।
बालिका की दबी हुई आवाज सुनकर किचिन में खाना बना रही उसकी मां वहां आई तो उसने देखा कि उसका भांजा बालिका के साथ अश£ील हरकते कर रहा था और उसका मुंह भी दबाए हुए था। मामी को कमरे में खड़ा देखकर आरोपी घबरा गया और वह बालिका को छोड़कर खिड़की से कूंदकर भाग गया।
No comments:
Post a Comment