शिवपुरी पुलिस द्वारा महिलाओं पर होने वाली हिंसा के उन्मूलन हेतु अंतर्राष्ट्रीय दिवस के रूप में मनाया गया। - The Sanskar News

Breaking

Wednesday, November 25, 2020

शिवपुरी पुलिस द्वारा महिलाओं पर होने वाली हिंसा के उन्मूलन हेतु अंतर्राष्ट्रीय दिवस के रूप में मनाया गया।

द संस्कार न्यूज़ 25/11/2020
न्यूज़ बाय दीपक शाक्य पोहरी ब्यूरो चीफ


 शिवपुरी -महिलाओं पर होने वाली हिंसा को रोकने के लिये प्रतिवर्ष 25 नवंबर को विश्व भर में अंतर्राष्ट्रीय महिला हिंसा उन्मूलन दिवस मनाया जाता है। आज दिनांक 25.11.20 को पुलिस अधीक्षक शिवपुरी श्री राजेश सिंह चंदेल के निर्देशन एवं अति. पुलिस अधीक्षक शिवपुरी श्री प्रवीण कुमार के मार्गदर्शन में बच्चों एवं महिलाओं के खिलाफ हिंसा को खत्म करने के लिए शिवपुरी पुलिस द्वारा पोस्टर चार्ट, संदेश चित्रों के माध्यम से इन मुद्दों पर रोकथाम संदेश दिए गये। तथा थाना स्तर पर बच्चों को आमंत्रित कर पोस्टर बनाए गए तथा अपराधों के उन्मूलन हेतु सामूहिक चर्चा की गई। मौजूदा कानूनी प्रावधानों जैसे- घरेलू हिंसा से महिला संरक्षण अधिनियम, 2005, कार्यस्थल पर महिलाओं का यौन उत्पीड़न (निवारण, प्रतिषेध और प्रतितोष) अधिनियम 2013 आदि कानूनों की जानकारी भी दी।

No comments:

Post a Comment