जिले में 735.8 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज की गई - The Sanskar News

Breaking

Tuesday, September 29, 2020

जिले में 735.8 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज की गई

द संस्कार न्यूज़ 29/09/2020
न्यूज़ बाय दीपक शाक्य पोहरी ब्यूरो चीफ
शिवपुरी -शिवपुरी जिले में 01 जून 2020 से अभीतक 735.8 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज हुई है। जिले में गत वर्ष आज दिनांक तक 871 मि.मी. वर्षा हुई है।
भू-अभिलेख शिवपुरी के अधीक्षक ने बताया कि जिले की औसत वर्षा 816.3 मि.मी. है। गत वर्ष जिले में कुल 1049.16 मि.मी. वर्षा रिकाॅर्ड की गई थी। उन्होंने बताया कि अभी तक शिवपुरी में 736.6 मि.मी., बैराड़ में 599 मि.मी., पोहरी में 597 मि.मी., नरवर में 885 मि.मी., करैरा में 743.4 मि.मी., पिछोर में 602.3 मि.मी., कोलारस में 965 मि.मी., बदरवास में 765 मि.मी. एवं खनियांधाना में 729 मि.मी. वर्षा दर्ज हुई है।

No comments:

Post a Comment