शिवपुरी- केन्द्र सरकार के पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय ने एक खास तरह का मोबाइल एप बनाया है, इस दामिनी नाम के एप की मदद से आकाशीय बिजली गिरने के 30 से 40 मिनट पहले ही इसकी चेतावनी मोबाइल फोन उपयोगकर्ता को प्राप्त हो जाएगी। बिजली गिरने से पहले चेतावनी के साथ ही इससे बचने की भी जानकारी देता है। भारतीय उष्ण देशीय मौसम विज्ञान संस्थान (इंडियन इंस्टीट्यूट आॅफ ट्राॅपिकल मेट्रोलाॅजी) पुणे ने इसे विकसित किया है। इसे गूगल प्ले स्टोर से निःशुल्क डाउनलोड किया जा सकता है।
जिला कृषि मौसम इकाई के कृषि मौसम वैज्ञानिक श्री विजय प्रताप सिंह ने बताया कि इस एप को एन्ड्राइड फोन उपयोगकर्ता आसानी से गूगल प्ले स्टोर से बिल्कुल मुफ्त में डाउनलोड कर सकते हैं। इसमें रजिस्टर करने के बाद लोकेशन डालने पर यह एप उस स्थान में बिजली गिरने की आशंका होने पर उपयोगकर्ता को तुरंत इसकी सूचना दे देता है। सुरक्षित स्थान में पहुंचने से किसानों की बचेगी जान। जानवरों को भी सुरक्षित स्थान पर बांध सकते हैं। वज्रपात का संदेश प्राप्त होने के बाद मोबाइल को भी समय से बंद कर सकते हैं। आकाशीय बिजली से बचना है तो आज ही डाउनलोड करें ‘‘दामिनी‘‘ एप खुद के साथ परिवार को भी सुरक्षित रखे।
‘‘दामिनी‘‘ एक मोबाइल एप है, जो प्ले स्टोर से आमजन निःशुल्क डाउनलोड कर सकते हैं। डाउनलोड करते समय आमजन व कृषकों को अपना नाम एवं लोकेशन की आवश्यक जानकारी देनी होती है। मैसेज व आॅडियो से मिलती है। जानकारी-रजिस्ट्रेशन करने के बाद आमजन व कृषक की लोकेशन के अनुसार उस गांव से 20 कि.मी. में आकाशीय बिजली गिरने की चेतावनी मोबाइल पर आडियो और संदेश के माध्यम से प्राप्त होती है। दामिनी एप से बिजली गिरने की सटीक सूचना मिलती है। दामिनी एप के एलर्ट के बाद बिजली से बचने के लिए खुले खेतों, पेड़ों के नीचे, पहाड़ी इलाकों, चट्टानों का उपयोग न करें। धातुओं के बर्तन न धोयें एवं स्नान इत्यादि करने के बचें।
No comments:
Post a Comment