सात फेरे लेकर निकली नई नवेली जोड़ी की कार नदी में बही, बाल-बाल बचे दूल्हा-दुल्हन; पूरे इलाके में चर्चा
दा संस्कार न्यूज़:Sun, 21 Jun 2020 06:49 PM
पलामू, जासं। पलामू जिला के सतबरवा प्रखंड अंतर्गत खामडीह-बोहिता मुख्य मार्ग पर रविवार को मलय नदी के झारिवा छलकी से नीचे कार गिर गई। कार दूल्हा-दुल्हन समेत 6 लोग सवार थे। ये सभी बाल बाल बचा लिए गए। जानकारी के अनुसार पलामू जिला के सतबरवा के राधा कृष्ण मंदिर से शादी रचाकर अपनी दुल्हन के साथ दूल्हा दिग्विजय सिंह कार से लेस्लीगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत अपने गांव राजहरा लौट रहे थे।
No comments:
Post a Comment