INDORE NEWS
इंदौर। शहर में मुस्लिम समाज के लोगों की लगातार हो रही मौत एक बड़ी समस्या बन गई है। हालात यह है कि नूरानी कब्रिस्तान में दफनाने के लिए वेटिंग चल रही है। कब्र खोदने वाले जावेद भाई के हाथों में सूजन आ गई है। जावेद भाई अब और कब्र खोदने की स्थिति में नहीं है। नतीजा नगर निगम से पोकलेन मशीन मंगवाई गई और एक साथ 10 कब्र एडवांस में खुदवा ली गई।
उल्लेखनीय है कि शहर के नूरानी नगर कब्रिस्तान में 20 दिनों में 45 से ज्यादा शव दफन हो चुके हैं। बताया जाता है कि एक कब्र खोदने में तीन से चार घंटे का समय लगता है। लगातार काम की वजह से कब्र खोदने वाले जावेद के हाथों में सूजन आ गई है।
कोरोना वायरस के कारण 10 फीट गहरी खोदी जा रही कब्र
पार्षद रफीक खान के मुताबिक सामान्य बीमारी से मरने वाले व्यक्ति की कब्र छह फीट गहरी खोदी जाती थी, लेकिन कोरोना वायरस के कारण 10 फीट गहरी खोदी जा रही है। जावेद इतनी गहरी कब्रें खोदने में असमर्थ हैं। ऐसे में कई बार शवों को इंतजार भी करना पड़ रहा था।
मशीन से करीब 10 कब्रें पहले ही खुदवा ली गई
शुक्रवार को नगर निगम को समस्या बताई और पोकलिन मशीन की मांग की गई। दोपहर को मशीन से करीब 10 कब्रें पहले ही खोदवा ली गई हैं। जब भी शव आएंगे तो उनमें दफन करने में मदद मिलेगी।
No comments:
Post a Comment