मध्यप्रदेश / शिवराज के शपथ ग्रहण समारोह के बाद कमलनाथ से मिलने पहुंचीं उमा भारती, 20 मिनट चली बात - The Sanskar News

Breaking

Monday, March 23, 2020

मध्यप्रदेश / शिवराज के शपथ ग्रहण समारोह के बाद कमलनाथ से मिलने पहुंचीं उमा भारती, 20 मिनट चली बात


  • पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ और पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती के बीच राजभवन में भी बातचीत हुई।पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ और पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती के बीच राजभवन में भी बातचीत हुई।

  • पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ और उमा भारती की सोमवार को हुई मुलाकात चर्चा में रही
  • शिवराज के शपथ ग्रहण कार्यक्रम में नाथ और उमा भारती दोनों राजभवन में साथ में थे

संस्कार न्यूज़

 पवन भार्गव
Mar 24, 2020, 

भोपाल. पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ और पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती की सोमवार को हुई मुलाकात चर्चा में रही। शिवराज सिंह चौहान के शपथ ग्रहण कार्यक्रम में नाथ व उमा भारती दोनों राजभवन में साथ में थे। वहां, दोनों के बीच बातचीत होती रही। हालांकि यह इतने तक ही सीमित नहीं रही। कार्यक्रम के बाद उमा भारती सीधे कमलनाथ के निवास पर पहुंचीं। वहां दोनों नेताओं के बीच करीब 20 मिनट लंबी चर्चा हुई।

सोनिया से बोले नाथ- भाजपा के खेल में अपने ही लोगों ने उसका साथ दिया
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने सोमवार को नई दिल्ली में कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी से मुलाकात कर मध्यप्रदेश के राजनीतिक हालातों पर चर्चा की। नाथ ने सोनिया को बताया कि किस प्रकार प्रदेश में भाजपा ने प्रलोभन का खेल खेला और साजिश रच कांग्रेस की सरकार को गिराया। उन्होंने यह भी बताया कि कैसे अपने लोगों ने ही इस खेल में भाजपा का साथ दिया। हमारे 22 विधायकों को प्रलोभन देकर बेंगलुरू में बंधक बनाया गया। नाथ ने सोनिया को आश्वस्त किया है कि प्रदेश में कांग्रेस एकजुट है, उनमें निराशा का भाव नहीं है।

No comments:

Post a Comment