सर्व ब्राह्मण समाज की बैठक सम्पन्न पं. ख्याली राम भार्गव बने वार्ड नम्बर 21से सर्व ब्राह्मण समाज के अध्यक्ष 23 फरवरी को राष्ट्रीय अधिवेशन के लिए अधिक से अधिक संख्या में पहुंचने की अपील की। - The Sanskar News

Breaking

Monday, February 17, 2020

सर्व ब्राह्मण समाज की बैठक सम्पन्न पं. ख्याली राम भार्गव बने वार्ड नम्बर 21से सर्व ब्राह्मण समाज के अध्यक्ष 23 फरवरी को राष्ट्रीय अधिवेशन के लिए अधिक से अधिक संख्या में पहुंचने की अपील की।

 17 फरवरी 2020 संस्कार न्यूज़
     मृत्यू भोज का स्वरूप सीमित करेगा ब्राह्मण समाज 
शिवपुरीः- सर्व ब्राह्मण समाज की बैठक गत दिवस वार्ड नम्बर 21 में पं.सन्तोष शर्मा, सेवा निवृत शिक्षक की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। बैठक में समाज में व्याप्त विभिन्न कुरूतियों पर विचार विमर्श उपरान्त वार्ड नम्बर 21 की समिति का गठन किया गया। इस दौरान नव निर्वाचित समिति ने ब्राह्मण समाज के हित में कार्य करने की शपथ भी ली। 
सर्व ब्राह्मण समाज के प्रवक्ता राज कुमार सड़ैया ने प्रेस को जारी विज्ञप्ति में वताया कि गत दिवस रेंज आॅफिस के सामने बालाजी के मंदिर पर ब्राह्मण समाज की बैठक आयोजित हुई। भगवान श्री परशुराम की पूजा अर्चना कर बैठक का शुभारंभ किया गया। बैठक में सर्व ब्राह्मण समाज के जिलाध्यक्ष पुरूषोत्तम कांत शर्मा ने समाज बंधुओं की एकता व सक्रियता पर जोर देते हुये कहा कि समाज में व्याप्त कुरूतियों को समाप्त करते हुये मृत्यू भोज का स्वरूप भी सामित होना चाहिये जिस पर सभी ने अपनी सहमति व्यक्त की है। ब्राह्मण समाज के राष्ट्रीय अधिवेशन के शिवपुरी जिला संयोजक महेश शर्मा ने सभी विप्र बंधुओं से 23 फरवरी को अधिक से अधिक
संख्या में भोपाल पहुॅचने की अपील की। तथा विवाह सम्मेलन समिति के सह सचिव अरविन्द सरैया व हरगोविन्द शर्मा ने 24 मई को आयोजित होने वाले विवाह सम्मेलन में सभी विप्र बंधुओं से बढ़चढ़कर हिस्सा लेने व सहयोक करने की अपील भी की। बैठक में कार्य योजना तैयार करने के उपरान्त वार्ड नम्बर 21 की कार्यकारिणी का गठन सर्व सम्मति से किया गया। कार्यकारिणी में पं. हरिशंकर पुरोहिज संरक्षक, पं. शिवनारायण मिश्रा संरक्षक, पं. ख्यालीराम भार्गव अध्यक्ष, प्रभूदयाल भार्गव सचिव, उपाध्यक्ष महादेव पाठक, संगठन मंत्री ओमप्रकाश पाण्डेय, सह सचिव दिनेश तिवारी, सह उपाध्यक्ष सुभाष मिश्रा, प्रचार प्रसार मंत्री बलराम त्रिपाठी, मीडिया प्रभारी उत्कर्ष भार्गव, सक्रिय कार्यकारिणी सदस्यों में नीरज मिश्रा, बृजेन्द्र भार्गव, कुलदीप भार्गव, विपुल भार्गव नियुक्त हुये। सभी निर्वाचित पदाधिकारियों ने समाज हित में कार्य करने की शपथ भी ली। मंच का संचालन महावीर मुदगल ने किया तथा अंत में राजेन्द्र पाण्डेय द्वारा सभी का आभार प्रकट किया गया। सभी पदाधिकारियों को विवाह सम्मेलन के संयोजक राजेन्द्र पिपलौदा, वार्ड नम्बर 7 के अध्यक्ष विनोद मुदगल, पवन भार्गव , श्री राम कुमार भार्गव ,राजेन्द्र पाण्डेय, नारायण प्रसाद शर्मा, उमाचरण भार्गव, द्वारिका प्रसाद भटेले, रामस्वरूप शर्मा, ओ पी पाण्डेय, राकेश मिश्रा, देवेन्द्र कुमार शर्मा, आनन्द भार्गव, दिनेश तिवारी, कपिल भार्गव, विनय शर्मा, दुर्गेश भार्गव आदि ने बधाईयां प्रषित की हैं।

No comments:

Post a Comment