आरोपियों पर इनाम घोषित - The Sanskar News

Breaking

Monday, January 27, 2020

आरोपियों पर इनाम घोषित

आरोपियों पर इनाम घोषित 

अशोकनगर | 27-जनवरी-2020
   पुलिस अधीक्षक श्री राजेश कुमार सिंह द्वारा विभिन्‍न अपराधों के आरोपियों को बंदी बनवाने या बंदी बनवाने के लिए सही सूचना देने वाले व्‍यक्ति को पुरूस्‍कार की राशि से पुरूस्‍कृत किए जाने हेतु इनाम की राशि दिए जाने की घोषणा की गई है। प्राप्‍त जानकारी के अनुसार जिला अशोकनगर के थाना शाढौरा अंतर्गत अपराध क्रमांक 06/2020 धारा 302,506,34 भादवि के आरोपियों शिशुपाल पुत्र कमलसिंह यादव,बल्‍लू उर्फ ब्रजगोपाल पुत्र कमलसिंह यादव,ब्रजेश पुत्र कमलसिंह यादव निवासी ग्राम करमाई पर 05-05 हजार रूपये का इनाम घोषित किया गया है।
    इसी प्रकार जिला अशोकनगर के थाना पिपरई अंतर्गत अपराध क्रमांक 269/2019 धारा 354,454,506 भादवि के आरोपी सुखवीर सिंह सिख पुत्र जसविंदर सिंह सिख निवासी ग्राम सिंघाडा पर 02 हजार रूपये,थाना पिपरई अंतर्गत अपराध क्रमांक 269/2019 धारा 354,454,323,294 भादवि के आरोपी गुरवक्‍श सिंह सिख पुत्र भानूसिंह सिख निवासी सिंघाडा पर 02 हजार रूपये का ईनाम घोषित किया गया है।

No comments:

Post a Comment