election

नई दिल्ली। देश की राजधानी दिल्ली में विधानसभा चुनाव का बिगुल बज गया है। आठ फरवरी को मतदान होगा और 11 फरवरी को नतीजे आएंगे। मुख्य चुनाव आयुक्त सुनील अरोड़ा ने बताया कि चुनाव सिंगल फेज में होगा। इसके लिए 14 जनवरी को नोटिफिकेशन जारी होगा। नॉमिनेशन की आखिरी तारीख 21 जनवरी होगी। नामांकन वापस लेने की आखिरी तारीख 24 जनवरी रखी गई है।
13757 पोलिंग बूथों पर होगी वोटिंग।
मुख्य चुनाव आयुक्त ने बताया कि सभी 70 सीटों के लिए 2689 जगहों पर वोटिंग होगी। इसके लिए कुल 13757 पोलिंग बूथ बनाए जाएंगे।
मुख्य चुनाव आयुक्त ने बताया कि दिल्ली में करीब 1 करोड़ 47 लाख वोटर हैं। चुनावी व्यवस्था में 90 हजार कर्मचारी तैनात किए जाएंगे। चुनावी आचार संहिता लागू हो गई है। दिल्ली विधानसभा का कार्यकाल 22 फरवरी को समाप्त होगा।
क्या है मौजूदा स्थिति।
यहां आम आदमी पार्टी (आप), भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) और कांग्रेस के बीच त्रिकोणीय मुकाबला है। दिल्ली विधानसभा में बहुमत के लिए 36 विधायकों की आवश्यकता है। 2015 के विधानसभा चुनाव में आप ने प्रचंड बहुमत हासिल किया था। अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व में पार्टी को 70 में से 67 सीटों पर जीत हासिल हुई थी। बीजेपी को तीन सीटों से ही संतोष करना पड़ा था, जबकि कांग्रेस का खाता तक नहीं खुल पाया था। हालांकि, 2019 में हुए लोकसभा चुनाव में बीजेपी ने दिल्ली की सभी सात सीटों पर कब्जा जमाया है।
केजरीवाल बोले- काम किया तो वोट देना
सीएम अरविंद केजरीवाल ने चुनाव तारीख की घोषणा के बाद प्रेस कॉन्फें्रस कर कहा, मैं दिल्ली के लोगों से अपील करता हूं कि अगर हमने काम किया तो हमें वोट देना। अगर हमने काम किया है तभी हम दोबारा सरकार बनाने के हकदार हैं। उन्होंने आगे कहा, इस बार लोग पॉजिटिव वोट देंगे। ये दिल्ली के इतिहास में पहली बार होगा।
ट्रिपल इंजन की सरकार बनेगी-बीजेपी
बीजेपी के प्रकाश जावड़ेकर ने कहा, दिल्ली की जनता बीजेपी को सत्ता में लाने का मन पूरी तरह से बना चुकी है। दिल्ली में अब ट्रिपल इंजन की सरकार बनेगी। तरक्की में रोड़े लगाने वाले अब समाप्त होंगे और विकास का रास्ता अख्तियार होगा। उन्होंने कहा, केजरीवाल ने सरकार की योजनाओं को लागू नहीं होने दिया।
No comments:
Post a Comment