मैजिक ने बाइक में मारी टक्कर, मॉ-बेटे की मौत पिता गंभीर - The Sanskar News

Breaking

Monday, December 2, 2019

मैजिक ने बाइक में मारी टक्कर, मॉ-बेटे की मौत पिता गंभीर


अशोकनगर. कोहरवास मोड़़ पर रविवार शाम लगभग साढ़े चार बजे हुए भयानक हादसे में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप् से घायल हो गया। घटना की सूचना मिलते ही घायलों को बचाने का पुलिस ने हर संभव प्रयास किया। लेकिन सफलता हाथ नहीं लगी।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मैजिक वाहन क्रमांक एमपी 67 जी 0902 टमाटर लेकर शिवपुरी से ईसागढ़ की ओर आ रहा था। वहीं पारसौल गांव के पास स्थित भौंराज खेड़ी निवासी राजपाल सिक्ख अपनी पत्नि कमलजीत 35 वर्ष और यशपाल 6 वर्ष के साथ अपने घर भौंराज खेड़ी लौट रहे थे।
कोहरवास मोड़ पर मैजिक वाहन ने बाइक में सामने से टक्कर मार दी। जिससे कमलजीत पत्नि राजपाल यादव 35 वर्ष की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि बाइक चालक राजपाल सिंह और उनका बेटा यशपाल गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की सूचना जैसे ही पुलिस को मिली तो एसआई अंजली गुप्ता अन्य पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंची और घायलों को लेकर तुरंत अस्पताल पहुंची।
जहां यशपाल 6 वर्ष की भी मौत हो गई। जबकि राजपाल की गंभीर हालत को देखते हुए उसे उच्च उपचार के लिए जिला चिकित्सालय रैफर किया गया। घटना के बाद मैजिक चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।
एक्सीडेंट पाइंट बना कोहरवास का मोड़-
देहरदा तिराहे से महज तीन किमी दूर कोहरवास मोड़ दुर्घटना पाइंट बनता जा रहा है। इस स्थान पर आए दिन हादसे हो रहे हैं। बावजूद इसके प्रशासन इस ओर कोई ध्यान नहीं दे रहा है।
स्थानीय लोगों की मानें तो सड़क पर गहरे-गहरे गड्डे हैं वहीं सड़क के किनारे किसी भी तरह के संकेतक भी नहीं है। यही कारण है कि अंधे मोड़ पर वाहन आमने सामने टकरा जाते हैं। बीते एक साल में इस स्थान पर छोटी-बड़ी कई दुर्घटनाएं हो चुकी हैं। इनमें दर्जनों लोगों की मौत हो चुकी है।

No comments:

Post a Comment