आर.बी.एस.के. ने अनुष्का को दी आवाज (सफलता की कहानी) |
- |
दतिया | 18-दिसम्बर-2019 |
अनुष्का भी और बच्चों की तरह नॉर्मल ही पैदा हुई थी। लेकिन पैदा होने के दो साल बाद उसकी जिंदगी तब बदल गई, जब उसकी मां हरदेवी गौतम को पता चला कि वह जन्मजात मूक थी। हरदेवी सुनकर ही चक्कर खा र्गइं। दतिया शहर की रहने वाली हरदेवी के लिए अपनी बेटी के बारे में यह जानना किसी सदमे से कम नहीं था। जैसे-जैसे अनुष्का बड़ी होती गई, उसकी परेशानी बढ़ती गई। वह बोल नहीं पाती थी। अनुष्का की इस हालत ने उसे दयनीय जीवन जीने पर मजबूर कर दिया था। डॉक्टर को दिखाया, तो पता चला कि अनुष्का के तालू का ऑपरेशन कराना पडे़गा और खर्च भी अधिक आएगा। लेकिन हरदेवी के पति के पास इतना पैसा नहीं था। तभी लोक स्वास्थ्य विभाग में हरदेवी ने किसी के कहने पर संपर्क किया। वहां उन्हें बताया गया कि राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम के तहत शासन के खर्चे पर अनुष्का का ऑपरेशन कर स्पीच थैरेपी दी जाएगी। हरदेवी और उनके पति अनुष्का को लेकर दतिया से इंदौर आ गए और वहां अनुष्का का मुफ्त में ऑपरेशन किया गया। ऑपरेशन और दवा का खर्च सरकार ने उठाया। अब अनुष्का समाज की मुख्यधारा में लौट आयी है। वह अपनी दिनचर्या को सामान्य रूप से करने लगी है। हरदेवी पिछले समय को याद करने हुए बताती हैं,‘‘अपनी बेटी को रोज इस तरह देखना बेहद तकलीफ भरा होता था। सोच-सोच कर परेशान रहा करते थे कि वह कैसे बोल पाएगी। लेकिन उसकी परेशानी का हल शासन ने निकाला। ‘‘ नोडल अधिकारी आर.बी.एस.के. शहरी डॉ. रश्मि श्रीवास्तव कहती हैं कि कई बच्चों के तालू का ऑपरेशन कराकर ठीक किया गया है। |
Wednesday, December 18, 2019

Home
दतिया
राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम के तहत शासन के खर्चे पर अनुष्का का ऑपरेशन कर स्पीच थैरेपी दी जाएगी।
राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम के तहत शासन के खर्चे पर अनुष्का का ऑपरेशन कर स्पीच थैरेपी दी जाएगी।
Tags
# दतिया
Share This

About the Sanskar news
दतिया
Labels:
दतिया
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
हमारे बारे में
पवन भार्गव
(प्रधान संपादक)
मोब.9755274367, 7000094067
ईमेल: thesanskarnews.info@gmail.com
No comments:
Post a Comment