दाना जाटव बनी महिला सशक्तिकरण की मिसाल कई स्तरों पर मिला सम्मान ( खुशियों की दास्तां)  - The Sanskar News

Breaking

Wednesday, December 11, 2019

दाना जाटव बनी महिला सशक्तिकरण की मिसाल कई स्तरों पर मिला सम्मान ( खुशियों की दास्तां) 

दाना जाटव बनी महिला सशक्तिकरण की मिसाल कई स्तरों पर मिला सम्मान ( खुशियों की दास्तां) 

शिवपुरी | 11-दिसम्बर-2019

0

    जिले के तहसील कोलारस के ग्राम कुम्हरौआ निवासी श्रीमती दाना जाटव ने महिला सशक्तिकरण की मिसाल पेश की है।वह अपने कार्यों के लिए राष्ट्रीय स्तर पर भी सम्मान पा चुकी हैं और उनके द्वारा किए जा रहे प्रयासों के कारण ही उन्हें यह सम्मान मिला है। 9 दिसंबर को जिले में आयोजित होने वाले बिटिया सम्मान समारोह में भी श्रीमती दाना जाटव को सम्मानित किया गया है।
     दाना जाटव एक सामान्य ग्रामीण परिवार से हैं। उन्होंने लगभग 10 साल पहले आजीविका समूह में सदस्य के रूप में काम करना प्रारंभ किया।वह खेती-बाड़ी भी करती हैं। साथ ही सामाजिक गतिविधियों में भी उनकी सक्रिय भूमिका रहती है। यह उनकी रुचि के कारण ही संभव हो पाया है कि आज उन्होंने अपनी एक अलग पहचान बनाई है। उनके समूह द्वारा अच्छा काम करने के कारण ही राष्ट्रीय स्तर पर 1 लाख रुपये का सम्मान प्राप्त किया है। 
     ग्रामीण स्तर पर चलाए जाने वाले अभियानों में उनकी भूमिका रहती है।वह आसपास के ग्राम की महिलाओं को भी जागरूक करने का काम कर रही हैं। आंगनवाड़ी का काम हो या स्वच्छ भारत मिशन के तहत शौचालय निर्माण, छात्रावासों की व्यवस्था और ग्राम सभा में सक्रिय भागीदारी, स्वास्थ्य अभियान, सभी में उनकी सक्रिय भागीदारी रहती है। ग्रामीण परिवेश में एक साधारण परिवार में रहकर उन्होंने अपनी स्वयं की मेहनत, रुचि और परिवार के सहयोग से घर की चारदीवारी से बाहर निकल कर सामाजिक कार्यों में अपनी भागीदारी की है और इन्हीं प्रयासों ने उन्हें एक सशक्त महिला के रूप में समाज में पहचान दिलाई है।
 

                                    (सुश्री प्रियंका शर्मा)
                                             सहायक संचालक

No comments:

Post a Comment