उत्कृष्ट विद्यालय में जागरूकता कार्यक्रम एवं निबंध लेखन प्रतियोगिता आयोजित |
- |
शिवपुरी | 10-दिसम्बर-2019 |
राष्ट्रीय तम्बाकू नियंत्रण कार्यक्रम के अंतर्गत जागरूकता कार्यक्रम एवं निबंध लेखन प्रतियोगिता का आयोजन मंगलवार को शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय क्रमांक-1 में किया गया।
नोडल अधिकारी डॉ.आशीष व्यास ने जानकारी देते हुए बताया कि भारत शासन द्वारा 2003 में तम्बाकू उत्पादों के उपभोग को हतोत्साहित करने हेतु सिगरेट एवं अन्य तम्बाकू उत्पाद (कोटपा) लागू किया गया है। राष्ट्रीय तम्बाकू नियंत्रण कार्यक्रम में शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय क्रमांक-1 की छात्र-छात्राओं ने निबंध लेखन प्रतियोगिता में भाग लिया। प्रतियोगिता में कक्षा 11 के छात्र-छात्राओं में प्रथम स्थान आशीष धाकड़, द्वितीय स्थान कु.हेमलता सेन एवं तृतीय स्थान अनेक वर्मा ने प्राप्त करने पर पुरस्कार एवं प्रमाण-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। डॉ.आशीष व्यास ने बताया कि भारत में तम्बाकू के उपभोग से प्रतिवर्ष तेरह लाख से ज्यादा लोगों की मृत्यु हो जाती है। मध्यप्रदेश में कुल 50.2 प्रतिशत पुरूष एवं 17.3 प्रतिशत महिलाएं तम्बाकू का सेवन करती है। तम्बाकू के सेवन से होने वाली बीमारियों में प्रमुख मुख का कैंसर, फेफड़े का कैंसर, टीव्ही इत्यादि प्रमुख है। तम्बाकू में निकोटिन होता है, जिससे इसकी लत पड़ जाती है। प्रथम बार में ही तम्बाकू के सेवन से बचना ही इसका एकमात्र उपाय है। तम्बाकू के धुऐं में चार हजार किस्म के रसायन होते है, जिसमें से साठ तत्व कैंसर जैसे रोग उत्पन्न कर सकते है। अगर कोई व्यक्ति धुम्रपान नहीं करता है, लेकिन उसके आसपास बीड़ी, सिगरेट के धुऐं मे सांस ले रहा है तो इसे निष्क्रिय धूम्रपान कहते है, यह अत्यंत खतरनाक होता है। प्रतिवर्ष विश्व में दो लाख मौतें इससे हो जाती है। धूम्रपान से गर्भवती महिला का गर्भ गिर सकता है। महिला एवं पुरूषों में बांझपन एवं गैंगरीन का एक प्रमुख कारण तम्बाकू है। तम्बाकू नियंत्रण कानून 2003 उन सभी उत्पादों पर लागू होता है, जिसमें किसी भी रूप में तम्बाकू है। जैसे सिगरेट, सिगार, बीडी, गुटका, तम्बाकू युक्त पान मसाला, खैनी, मावा, मिसरी, सुंघनी (नसवार) आदि है। कार्यक्रम के अंत में आभार प्रदर्शन प्रभारी प्रिंसिपल श्री रतीराम धाकड़ द्वारा किया गया। |
Tuesday, December 10, 2019

उत्कृष्ट विद्यालय में जागरूकता कार्यक्रम एवं निबंध लेखन प्रतियोगिता आयोजित
Tags
# shivpuri kolaras
Share This
About Kolarar news
shivpuri kolaras
Labels:
shivpuri kolaras
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
हमारे बारे में
पवन भार्गव
(प्रधान संपादक)
मोब.9755274367, 7000094067
ईमेल: thesanskarnews.info@gmail.com
No comments:
Post a Comment