अंकुर अभियान के तहत नरवर में हुआ वृक्षारोपण । - The Sanskar News

Breaking

Thursday, July 28, 2022

अंकुर अभियान के तहत नरवर में हुआ वृक्षारोपण ।

द संस्कार न्यूज 29जुलाई 2022
न्यूज बाय दीपक शाक्य पोहरी ब्यूरो चीफ
शिवपुरी, -पूरे प्रदेश में वृक्षारोपण को बढ़ावा देने के लिए अंकुर अभियान चलाया जा रहा है। अंकुर अभियान के तहत नागरिकों को वृक्षारोपण करना है और वायुदूत एप पर फोटो अपलोड करना है। शिवपुरी जिले ने अंकुर अभियान में पूरे प्रदेश में अच्छा प्रदर्शन करके अव्वल स्थान प्राप्त किया है और आगे भी अंकुर अभियान के तहत इसी प्रकार वृक्षारोपण करना है।
 कलेक्टर अक्षय कुमार सिंह और पुलिस अधीक्षक राजेश सिंह चंदेल ने अधिकारियों के साथ नरवर का भ्रमण किया और पौधे लगाएं। भ्रमण के दौरान सबसे पहले सतनवाड़ा स्वास्थ्य केंद्र पहुंचकर पौधा लगाया। वायुदूत ऐप पर अपलोड किया और सभी को अंकुर अभियान के साथ ही ऊर्जा साक्षरता अभियान के बारे में जानकारी दी।
नरवर पहुंच कर अलग-अलग स्थानों पर वृक्षारोपण किया। कलेक्टर अक्षय कुमार सिंह ने कहा कि पेड़ हमें प्राणवायु प्रदान करते हैं। कोविड महामारी के दौरान ऑक्सीजन की क्या स्थिति रही यह हम सभी देख चुके हैं, इसलिए सभी युवाओं की जिम्मेदारी है कि वह जागरूकता से वृक्षारोपण कराएं। इसी प्रकार ऊर्जा संरक्षण भी बहुत आवश्यक है। आने वाले समय में ऊर्जा की मांग को देखते हुए हमें अभी से इस दिशा में काम करना होगा। शासन द्वारा 13 अगस्त से हर घर तिरंगा अभियान चलाया जाएगा सभी को अपने घरों में तिरंगा झंडा लगाना है।

ग्राम चकरामपुर में समूह की महिलाओं के साथ वृक्षारोपण

ग्राम चकरामपुर में स्वसहायता समूह की महिलाओं के साथ वृक्षारोपण किया और आजीविका मिशन के समूह की महिलाओं को वायुदूत एप के साथ ही ऊर्जा साक्षरता ऐप के बारे में बताया। इसके बाद थरखेड़ा में वृक्षारोपण किया।

जनपद पंचायत नरवर में युवाओं को दी अभियान के बारे में जानकारी 
जनपद पंचायत नरवर के सभागार में उपस्थित युवाओं को अंकुर अभियान, ऊर्जा साक्षरता अभियान और हर घर तिरंगा अभियान के बारे में जानकारी दी और सभी को बढ़-चढ़कर भागीदारी करने के लिए कहा। सभी छात्र-छात्राएं स्वयं अभियान में भागीदारी करने के साथ ही अपने घर परिवार के सदस्यों और आसपास सभी लोगों को जानकारी दी।


No comments:

Post a Comment