मध्य प्रदेश की तस्वीर साफ, भाजपा ने 19 सीटें जीती, कांग्रेस 8 सीट पर विजय

2020: भोपाल।मध्य प्रदेश में उपचुनाव के नतीजों की स्थिति लगभग साफ हो गई है। सीटों के कम ज्यादा होने के बावजूद तय हो गया है कि प्रदेश की कमान मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के हाथों में बरकरार रहेगी। पूर्व मुख्यमंत्री और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमल नाथ को एक बार फिर विपक्ष में बैठना होगा। नतीजों से उत्साहित भाजपा कार्यकर्ताओं ने जश्न की तैयारी शुरू कर दी है। उधर, कांग्रेस में मायूसी छा गई है। मांधाता से भाजपा के नारायण पटेल, सुवासरा से हरदीप सिंह डंग और बदनावर से राजवर्धन सिंह दत्तीगांव चुनाव जीत गए हैं। सांची सीट से प्रभुराम चौधरी जीत गए हैं। बमोरी सीट पर महेंद्र सिंह सिसोदिया जीत गए हैं। नेपानगर से सुमित्रा देवी और अनूपपुर से बिसाहूलाल सिंह भी चुनाव जीत गए हैं। हाटपीपल्या से भाजपा के मनोज चौधरी भी जीत गए हैं। वहीं ब्यावरा सीट पर कांग्रेस के रामचन्द्र दांगी चुनाव जीते हैं। भाजपा ने अब तक 15 सीटें और कांग्रेस ने 4 सीट जीती है। सुमित्रा कास्डेकर कुल 26340 मतों से जीती हैं। भाजपा अब 5 और कांग्रेस 5 सीट पर आगे है। मुरैना में कांग्रेस के राकेश मवई जीत गए। उन्होंने मंत्री एदल सिंह कंसाना को हराया।
No comments:
Post a Comment