पुलिस अधीक्षक शिवपुरी श्री राजेश सिंह चंदेल के निर्देशन एवं अति. पुलिस अधीक्षक शिवपुरी श्री गजेन्द्र सिंह कंवर के मार्गदर्शन में स्थाई वारण्टियों, संपत्ति संबंधी अपराधों, लूट डकैती, चोरी आदि अपराधों की घटना पर अंकुश लगाने हेतु प्रभावी कार्यवाही करने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना बैराड़ द्वारा 10 साल से चोरी के अपराध में फरार एक स्थाई वारण्टी को किया गिरफ्तार।
थाना प्रभारी बैराड़ उनि अरविंद सिंह चौहान द्वारा मुखबिर सूचना पर माननीय न्यायालय पोहरी के प्रकरण क्रमांक 569/2010 धारा 379 आईपीसी में फरार स्थाई वारंटी उदय सिंह पुत्र निरपत सिंह रावत उम्र 37 साल निवासी खितरपाल थाना विजयपुर जिला शिवपुर जो वर्ष 2010 से फरार था को उसके घर ग्राम खितरपाल थाना विजयपुर जिला शिवपुर से वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन दबिश देकर उक्त स्थाई वारण्टी को गिरफ्तार किया गया।
उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी बैराड़ उनि. अरविंद सिंह चौहान, सउनि अरविंद सिंह जाट, प्रआर संजीव कुमार, आरक्षक रामअवतार, वीरेंद्र गुर्जर,रणजीत रावत,प्रेम सिंह एवं अरुण जादौन की सराहनीय भूमिका रही।
No comments:
Post a Comment