शिवपुरी_ब्रेकिंग - अधिक तौल का विरोध करने पर किसानों की तुलावाटियों व हम्मालों ने लगाई पिटाई
-सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है किसानों की पिटाई का वीडियो
शिवपुरी जिले के करैरा के टीला गेंहू उपार्जन केंद्र पर कुछ तुलावाटियों व हम्मालों ने किसानों की पिटाई लगा दी। बताया जाता है कि यहां पर अधिक तौल व ज्यादा गेंहू लिए जाने से किसान नाराज थे और उन्होंने इसका विरोध दर्ज कराया तो यहां पर मनमानी कर रहे कुछ तुलावाटियों व हम्मालों ने किसानों की पिटाई लगा दी। किसानों की पिटाई का यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसमें दो किसानों की जमकर पिटाई हो रही है।
बुरी तरह घायल हुए किसान-
करैरा के टीला गेंहू उपार्जन केंद्र किसान के साथ बेरहमी से मारपीट, सैंपल न देने पर तुलावाटियों व हम्मालों ने किसान को बुरी तरह पीटा। इस पिटाई में दो किसान बुरी तरह घायल हुए हैं। किसान के मुंह, नाक, कान से खून आ रहा था। बताया जाता है कि किसान नारही ग्राम करैरा के थे। जो अपना गेंहू उपार्जन केंद्र पर बेचने के लिए आए हुए थे। किसानों ने आरोप लगाया कि इस उपार्जन केंद्र पर मिलीभगत से अधिक तौल हो रही है। इसका जो विरोध करता है उसके साथ यहां के हम्माल ऐसा ही करते हैं।
शिवराज के शासन में किसानों का बुरा हाल-
कोरोना संकट के बीच परेशान किसानों का इस समय उपार्जन केंद्रों पर बुरा हाल है। किसानों से तौल केंद्र पर उनकी उपज अधिक ली जा रही है। जो विरोध करता है उसकी पिटाई लगाई जाती है। मप्र में शिवराज सरकार में
No comments:
Post a Comment