पार्टी के दौरान नाराज दोस्त बना जान का दुश्मन, पिस्टल निकाल मार दी गोली
अस्पताल में भर्ती घायल अभीजित का इलाज करते डॉक्टर। - महराजगंज के श्यामदेउरवा थाना क्षेत्र के परसिया में अभिजीत सिंह (22) को हिस्ट्रीशीटर अजीत सिंह ने गोली मर दी। पेट में गोली लगने से घायल अभिजीत को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। पुलिस आरोपित अजीत सिंह की तलाश में दबिश डाल रही है। आरोपित घर छोड़कर फरार है।
गोली की आवाज सुनकर आसपास के लोग भी आ गए और फिर घायल को स्वास्थ्य केंद्र लाया गया जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। मेडिकल कॉलेज में अभिजीत का उपचार चल रहा है। बताया जा रहा है कि एक स्वर्ण को गोली मारकर लूटने के आरोप में अभिजीत जेल में बंद था। एक महीने पहले ही जमानत पर रिहा होकर गांव आया है।
No comments:
Post a Comment