नक्सली हमला पुलिस के 11 जवान घायल, 13 लापता; मुठभेड़ में नक्सली की मौत - The Sanskar News

Breaking

Saturday, March 21, 2020

नक्सली हमला पुलिस के 11 जवान घायल, 13 लापता; मुठभेड़ में नक्सली की मौत

संस्कार न्यूज़

Previous
Next

छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित सुकमा जिले में शनिवार को सुरक्षा बल के जवानों पर नक्सलियों ने बड़ा हमला किया, जिसमें पुलिस के 11 जवान घायल हो गए, जबकि 13 लापता हैं। हमले के बाद हुई मुठभेड़ में एक नक्सली के मारे जाने की खबर है।
 
पुलिस मुख्यालय के सूत्रों ने कहा कि शनिवार की शाम चिंतागुफा थाना क्षेत्र में पुलिस बल गश्त पर था, तभी निमपा के जंगल में घात लगाए बैठे नक्सलियों ने जवानों पर हमला बोल दिया। दोनों ओर से गोलीबारी देर शाम तक जारी रही। मुठभेड़ में एक नक्सली मारा गया है और आठ जवान घायल हुए हैं।

सूत्रों का कहना है कि नक्सली बड़ी संख्या में थे और उन्होंने बड़ा हमला किया था। इसलिए घायल होने वाले जवानों की संख्या और अधिक हो सकती है। इस घटनाक्रम के संबंध में पुलिस अभी तक पूरी जानकारी उपलब्ध नहीं करा पाई है।

बता दें कि इससे पहले पिछले सप्ताह भी छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित बस्तर जिले में नक्सली हमले में सुरक्षा बल के दो जवान शहीद हो गए थे। बस्तर क्षेत्र के पुलिस महानिरीक्षक सुंदरराज पी ने भाषा को दूरभाष पर बताया था कि जिले के मारडूम थाना क्षेत्र के अंतर्गत बोदली और मालेवाही गांव के मध्य जंगल में नक्सलियों ने छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल के जवानों पर हमला कर दिया था।


No comments:

Post a Comment